September 8, 2024, 5:50 am
spot_imgspot_img

23 जुलाई : आज का इतिहास

नई दिल्ली। मिस्र के शर्म अल-शे.ख और नामा बे के कुछ होटलों में बम विस्फोटों से लगभग 100 लोग मारे गए। आज ही के दिन हुमायूं ने सरहिंद में सिकंदर शाह सूरी पर विजय प्राप्त करने के बाद दिल्ली में प्रवेश किया। इसके अलावा भी भारतीय एवं विश्व इतिहास में आज के दिन बहुत कुछ हुआ, आइए एक नजर डालते हैं आज के इतिहास पर…………….

1540 – तुर्की ने जानोस सिगीसमंद जपोलयाइ को हंगरी के राजा के रूप में मान्यता दी।

1555- हुमायूं ने सरहिंद में सिकंदर शाह सूरी पर विजय प्राप्त करने के बाद दिल्ली में प्रवेश किया।

1798 – नेपोलियन ने मिस्र के अलेक्जेंड्रिया पर कब्जा किया।

1856- महान स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक का जन्म।

1877 – अमेरिका के हवाई प्रांत में पहली टेलीफोन और टेलीग्राफ लाइन का काम पूरा हुआ।

1906- प्रसिद्ध क्रांतिकारी नेता चन्द्रशेखर आजाद का जन्म।

1927- बंबई में नियमित रूप से रेडियो प्रसारण शुरू।

1952- मिस्र में मुहम्मद नाजिर के नेतृत्व में कुछ युवा सैनिकों ने विद्रोह कर बादशाह फारुख-1 का शासन समाप्त कर उसे देश से बाहर निकाल दिया।

1998 – सं.रा. अमेरिका ने सात भारतीय वैज्ञानिकों को देश छोड़ने के लिए आदेश दिया।

1999 – मोरक्को के शाह हसन का निधन।

2004- निर्माता, निर्देशक और हास्य अभिनेता महमूद अली का निधन।

2005 – मिस्र के शर्म अल-शे.ख और नामा बे के कुछ होटलों में बम विस्फोटों से लगभग 100 लोग मारे गए।

2007 – अफगानिस्तान के राष्ट्रपति मुहम्मद जहीरशाह का निधन।

2008 – नेपाल के प्रधानमंत्री गिरिजा प्रसाद कोइराला ने नव निर्वाचित राष्ट्रपति रामबरन यादव को अपना इस्तीफा सौंपा।

2011- नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में बम विस्फोट और शहर के बाहर हुई गोलीबारी की घटनाओं में 92 लोगों की मौत।

2014- ट्रांस एशिया एयरवेज विमान के ताइवान में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 44 लोगों की मौत।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles