May 6, 2025, 9:53 pm
spot_imgspot_img

प्रदेश के 99 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को मिलेगा डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र

जयपुर। प्रदेश के 99 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति पत्र के लिए चुना गया है। पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने इस संबंध में एक आदेश जारी कर चयनित 99 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सूची जारी की है।

पुलिस महानिदेशक राजस्थान साहू ने बताया कि पुलिस विभाग में कार्यरत पुलिस सेवा के अधिकारी व कर्मचारियों के मनोबल वृद्धि के लिए महानिदेशक पुलिस प्रशस्ति डिस्क एवं प्रशस्ति रोल दिये जाने का प्रावधान किया गया है। इस संबंध में खेल, प्रशिक्षण, रिजर्व पुलिस लाईन, सामान्य प्रशासन, कल्याण और पर्यवेक्षण में सुधार की दिशा में किए गए विशिष्ट प्रयास के क्षेत्र तथा अपराध नियंत्रण, प्रशासन, कानून-व्यवस्था एवं इंटेलिजेंस के क्षेत्र में प्राप्त प्रस्तावों पर चयन समिति की अनुशंसा के अनुसार 99 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सराहनीय कार्य के फलस्वरूप डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति-रोल के लिए चुना गया है।

9 आईपीएस सहित 44 को खेल, प्रशिक्षण, रिजर्व पुलिस लाईन, सामान्य प्रशासन, कल्याण और पर्यवेक्षण में सुधार के क्षेत्र में

इनमें अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक मालिनी अग्रवाल व विशाल बंसल,निदेशक इंटेलिजेंस ट्रेंनिंग एकेडमी दीपक भार्गव, उपमहानिरीक्षक पुलिस विकास शर्मा व राहुल कोटोकी, एसपी जय यादव, अरशद अली, डॉ अमृता दुहन, कावेंद्र सिंह सागर, कमांडेंट सौरभ कोठारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यशविनि राजोरिया, विमल सिंह, किशोरी लाल, देशराज गुर्जर, पुलिस उपाधीक्षक अंगद शर्मा, महेंद्र कुमार शर्मा, देवेंद्र सिंह, राजेश कसाना, सीताराम बैरवा, उपनिदेशक एफएल शिवलाल धाकड़, वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी शिवलाल धाकड़, वरिष्ठ वैज्ञानिक सहायक गिन्नी कुमावत, शिवकुमार शामिल है।

इसी प्रकार पुलिस निरीक्षक दीपक यादव, पंकज राज, योगेंद्र सिंह, विजय मीणा, सेवानिवृत्त कंपनी कमांडर महेंद्र सिंह, पुलिस उप निरीक्षक सुरेश कुमार, भंवर सिंह, मुकेश कुमार, अंतु लाल, प्लाटून कमांडर रामकिशन, कनिष्ठ वैज्ञानिक सहायक रमेश कुमार जांगिड़, हेड कांस्टेबल सुरेश सिंह, घेवर राम, कांस्टेबल जोगाराम, घासी लाल, राकेश मीणा, नगा राम, अनिल कुमार, थान सिंह, मनोज कुमार सौंकरिया एवं राजेंद्र कुमार को चुना गया है।

12 आईपीएस सहित 55 को अपराध नियंत्रण, प्रशासन, कानून-व्यवस्था एवं इंटेलिजेंस के क्षेत्र में इनमें महा निरीक्षक पुलिस प्रफुल्ल कुमार, विकास कुमार, अंशुमन भोमिया, राहुल प्रकाश, अनिल कुमार टांक, डीसीपी तेजस्वनी गौतम, पुलिस अधीक्षक गौरव यादव, सुधीर जोशी, धर्मेंद्र सिंह, राजेंद्र कुमार मीणा, राजेश कुमार मीणा, ऋचा तोमर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतीश कुमार यादव, कीर्ति सिंह, कालूराम वर्मा, पुलिस उप अधीक्षक विवेक सिंह राव, गिरिराज मीणा, सहायक निदेशक एफएसएल डॉ के एन वशिष्ठ, डॉ आनंद कुमार, डॉ बैजू माथुर शामिल है।

इसी प्रकार पुलिस निरीक्षक बनवारी लाल मीणा, संजय गोदारा, रविंद्र सिंह खींची, हनवन्त सिंह सोढा, सुमन कविया, रामकिशन गोदारा, पुलिस उप निरीक्षक सुमन शेखावत, मनीष शर्मा, भीम सिंह, हेड कांस्टेबल महिपाल सांगवा, वीरेंद्र कुमार, दिलीप सिंह, महेंद्र खटीक, शंभू प्रताप सिंह, शक्ति सिंह राठौड़, पारस कुमार, नवनीत मीणा, कांस्टेबल प्रकाश बिश्नोई, सुनील कुमार, नरेश कुमार, अजीत सिंह, विजय कुमार, विक्रम सिंह, अजय नामदेव, गणेशा राम, अशोक कुमार, देवा राम, शेखर चंद्र, रामकरण, देवेंद्र सिंह, शंकर लाल, विजेंद्र सिंह, चैखा राम, भंवरलाल एवं रमेश कुमार को चुना गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles