March 12, 2025, 1:22 am
spot_imgspot_img

शुक्र और सूर्यदेव की युति से तीन राशियों के सितारे होंगे बुलंद

जयपुर। आत्मा और मान-सम्मान के कारक ग्रह सूर्य और सुख-वैभव के दाता ग्रह शुक्र कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस तरह के कर्क राशि में शुक्र और सूर्य की युति बनी हुई है। इस युति को शुक्रादित्य राजयोग के नाम से जाना जाता है। सूर्य-शुक्र की युति से कुछ राशि वालों की किस्मत में सुखद बदलाव देखने को मिलेगा। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि वैदिक ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है। ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करते हुए अन्य ग्रहों के साथ युति करते हैं।

ये होंगी भाग्यशाली राशियां:


कर्क राशि:

कर्क राशि वालों के लिए सूर्य-शुक्र की युति बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकती है। यह युति आपके लग्न भाव में बनी हुई है। ऐसे में आपके मान-सम्मान और धन दौलत में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता के योग हैं। आपको अपने कार्य में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपकी कार्य क्षमता में वृद्धि देखने को मिलेगी। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कन्या राशि:

कन्या राशि के जातकों के लिए सूर्य-शुक्र का संयोग बहुत ही फलदायी साबित हो सकता है। यह युति आपकी कुंडली के आय और लाभ से स्थान पर बन रहा है। आय के साधनों में इजाफा हो सकता है। धन लाभ और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि के संकेत है। जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेगा। निवेश से लाभ के अवसरों में वृद्धि हो सकती है। परिवार के सदस्यों की तरफ से कोई शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि के जातकों के लिए सूर्य-शुक्र की युति कुंडली के दूसरी यानी धन और वाणी के भाव में बन रहा है। ऐसे में आपको अचानक से धन लाभ के अवसरों में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आमदनी में अच्छा खासा इजाफा देखने को मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार पहले के मुकाबले बेहतर रहेगा। व्यापार करने वाले जातकों को आज कोई बड़ी डील प्राप्त हो सकती है। अटके हुए धन की प्राप्ति होने से आपको कई रूके काम रफ्तार पकड़ेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles