October 20, 2024, 5:29 am
spot_imgspot_img

तेज रफ्तार कार ने कांवडिए को कुचला

जयपुर। जेएलएन मार्ग पर एक तेज रफ्तार कार ने कांवड़िए को टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार लेकर फरार हो गया। मामले की जांच दुर्घटना थाना पूर्व पुलिस कर रही है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने के साथ एसयूवी की तलाश कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जयपुरिया हॉस्पिटल के मुर्दाघर में रखवाया गया है।

एसआई वर्षा ने बताया कि रविवार सुबह करीब चार बजे एक कावडियों का जत्था जवाहर सर्किल की तरफ जा रहा था। रविवार अलसुबह करीब चार बजे एक तेज रफ्तार कार ने जेएलएन मार्ग पर कांवड़ ले जा रहे युवक को टक्कर मार दी। गाड़ी की टक्कर से युवक पहले बोनट पर गिरा। इसके बाद कार के नीचे आ गया। कार उसे करीब 70 मीटर तक घसीटती ले गई। वह गलता जी से जल भरकर चाकसू (जयपुर) जा रहा था।

जांच अधिकारी एसआई वर्षा ने बताया कि चाकसू के शीतला माता के रहने वाले सूरज शर्मा (24) पुत्र चिरंजीलाल शर्मा शनिवार रात करीब 10 बजे घर से निकले थे। ग्रुप में करीब 60 लोग थे। ये लोग अलग-अलग ग्रुप में चल रहे थे। एक-एक ग्रुप में 8-10 लोग थे। इसी में से एक ग्रुप के साथ सूरज भी चाकसू लौट रहे थे। ये लोग देर रात कांवड़ लेकर गलताजी से निकले थे। ग्रुप के लोगों में सबसे पीछे सूरज थे।

सूरज के साथ उनके जीजा गणपत शर्मा का भाई कृपा शंकर भी थे। महावीर कैंसर हॉस्पिटल के सामने अचानक पीछे से आई तेज रफ्तार एसयूवी कार ने टक्कर मार दी। इसके बाद डिवाइडर की तरफ मुड़ गई। बोनट पर गिरने के बाद सूरज एसयूवी के नीचे आ गए। एसयूवी उसे अपने साथ करीब 70 मीटर घसीटती ले गई। ड्राइवर एसयूवी को लेकर फरार हो गया। कावड़ लेकर साथ लौट रहे लोगों ने तुरंत पीछे से आ रहे ऑटो को रुकवाया।

गंभीर हालत में सूरज को फोर्टिस हॉस्पिटल पहुंचाया। हॉस्पिटल में डॉक्टर्स ने सूरज को मृत घोषित कर दिया। सूरज शर्मा सीतापुरा स्थित एक ज्वेलरी कंपनी में नौकरी करते थे। पिछले तीन साल से हर बार गलताजी से कांवड़ लेकर चाकसू जाते थे। परिवार में माता-पिता और दो बड़े भाई हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles