October 19, 2024, 7:46 am
spot_imgspot_img

बहू से दुष्कर्म करने वाला आरोपित ससुर गिरफ्तार

जयपुर। गलता गेट थाना इलाके में ससुर द्वारा घर पर अकेला पाकर बहु से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि विरोध करने पर डराया-धमकाकर कई बार देहशोषण किया। पीड़ित बहू ने आरोपित ससुर के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। जहां पुलि ने मामला दर्ज कर आरोपित ससुर को गिरफ्तार भी कर लिया गया।

एसआई गिरीराज ने बताया कि गलतागेट निवासी 25 वर्षीय महिला ने आरोप लगाया है कि उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। अप्रैल महीने में वह घर पर अकेली थी। घर में अकेला होने के दौरान आरोपी ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ कर जबरदस्ती की। विरोध करने पर डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। डरा-धमकाकर आरोपी ससुर घर में अकेला होने पर उसका देह शोषण करता रहा। आरोपित ससुर से परेशान होकर पीड़ित बहू ने थाने में मामला दर्ज करवकाया। जहां पुलिस ने पीड़िता के बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर मेडिकल करवाया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपित ससुर को गिरफ्तार किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles