October 18, 2024, 9:58 pm
spot_imgspot_img

भक्तिभाव से मनाई गई आश्विन कृष्ण एकादशी, गोविंद देवजी मंदिर में ठाकुरजी का किया गया पंचामृत अभिषेक

जयपुर। आश्विन कृष्ण एकादशी शनिवार को इंदिरा एकादशी के रूप में भक्तिभाव से मनाई गई। श्रद्धालुओं ने निराहार रहकर श्री हरि भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की। मंदिरों में ठाकुरजी की विशेष झांकियां सजाई गई। आराध्य देव गोविंद देवजी मंदिर में मंगला झांकी के बाद मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सान्निध्य में ठाकुरजी का पंचामृत अभिषेक किया गया।

ठाकुरजी को लाल रंग की पोशाक धारण कराकर गोचारण लीला के आभूषण धारण कराए गए तथा फलों का भोग लगाया गया। मंदिर के सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया कि एकादशी पर सभी झांकियों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के दर्शन किए।

पुरानी बस्ती स्थित गोपीनाथ जी मंदिर में महंत सिद्धार्थ गोस्वामी के सान्निध्य में विशेष झांकी सजाई गई। चौड़ा रास्ता स्थित राधा दामोदर जी मंदिर में महंत मलय गोस्वामी के सान्निध्य में ठाकुरजी का अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कराई गई। सुभाष चौक पानो का दरीबा स्थित शुक संप्रदाय की प्रधान पीठ श्री सरस निकुंज में ठाकुर राधा सरस बिहारी सरकार का वेदोक्त मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया गया।

शुक संप्रदाय पीठाधीश्वर अलबेली माधुरी शरण महाराज के सान्निध्य में पदगायन हुआ। जगतपुरा स्थित श्री कृष्ण बलराम मंदिर में श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से नाम संकीर्तन किया। अभिषेक के बाद ठाकुरजी की पालकी निकाली गई। गायत्री महिला मंडल करधनी की महिलाओं ने एकादशी पर सामूहिक गायत्री मंत्र जप किया। हरि ओम जन सेवा समिति ने विद्याधरनगर में दूध का वितरण किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles