जयपुर। देश में एकलव्य, अर्जुन, करण, पृथ्वीराज चौहान जैसे धुरंधर तीरंदाज हुए है जिनका नाम इतिहास में अमिट है। राजस्थान के खिलाड़ियों ने भी तीरंदाजी में विश्व में अपना नाम कमाया है ये बात राज्य के वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा ने कोटपूतली-बहरोड़ जिले के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नीमराना के प्रांगण में 17 व 19 वर्ष आयु वर्ग के 68 वें राज्य स्तरीय तीरंदाजी खेलकूद प्रतियोगिता 2024 के उद्घाटन समारोह मे मुख्य अथिति के पद से कही।
उन्होंने कहा कि खिलाड़ी अपने खेल का लक्ष्य निर्धारित कर खेलें तो सफलता उनके कदम चूमेगी। उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों से आये खिलाड़ियों से खेल की भावना से खेलने की बात कही। वन राज्य मंत्री ने कहा कि पढ़ाई के साथ खेल का भी होना आवश्यक है। प्रतियोगिता 10 अक्टूबर तक चलने वाली प्रतियोगिता में राज्य के 50 जिलों के कुल 702 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।