October 18, 2024, 3:47 pm
spot_imgspot_img

यज्ञ से शक्ति एवं विवेक की प्राप्ति : संतोष महाराज

जयपुर। जंगलेश्वर महादेव मंदिर में कान्तिचंद्र रोड स्थित कथा स्थल शान्ति जीवन में ओमकार सेवा संस्थान चेरिटेबल ट्रस्ट श्री डूंगरपुर के तत्वावधान में आयोजित एक वर्षीय शिव शक्ति महायज्ञ में अखिलेश विजय लक्ष्मी शर्मा एवं धीरज किशोर दीप्ती शर्मा के साथ ही इनके अन्य परिजन यज्ञ के यजमान रहे। यज्ञ संचालक संतोष सागर महाराज ने बताया कि लोक कल्याण एवं युवाओं में आध्यात्मिक ऊर्जा भरने के लिए यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

यज्ञ से वातावरण और पर्यावरण दोनों शुद्ध होते हैं। पर्यावरण बाहरी होता है अर्थात् बाहर का शुद्धि करण। वातावरण शुद्धि का तात्पर्य अंत:करण की शुद्धि। यज्ञ ज्ञान भी है, विज्ञान भी है। यज्ञ बहादुरी भी देता है, यज्ञ विनय भी देता है। यज्ञ से शक्ति एवं बुद्धि प्राप्त होती है।

उल्लेखनीय है कि 3 अक्टूबर से कलश यात्रा के साथ ही यज्ञ का शुभारम्भ हुआ था। शुक्रवार से दोपहर 2 बजे से सायं 6 बजे तक दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन भी इसी कड़ी के अन्तर्गत किया जा रहा है। यहाँ यह भी ज्ञातव्य है कि यज्ञ में प्रतिदिन नए यजमान बैठते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles