October 20, 2024, 11:19 am
spot_imgspot_img

राजापार्क में उमड़ी भक्तों की भीड़: माता वैष्णो देवी का साक्षात दरबार सजाया

जयपुर। माता वैष्णो देवी का तीन दिवसीय भव्य दरबार राजापार्क स्थित सूरज मैदान परिसर में सायं 5 बजे से रात्रि 10 बजे तक माता के भक्तों के लिए सजाया गया है जिसमें माता के भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। कार्यक्रम के संयोजक चन्द्रप्रकाश राणा ने बताया कि नवरात्र के पावन पर्व पर सूरज मैदान में माता के भक्तों के लिए माँ का दरबार खोल दिया गया है।

अध्यक्ष राजेंद्र खंडेलवाल ने बताया सम्पूर्ण आयोजन स्थल को त्रिकूट पर्वत कटरा का रूप दिया गया है, जहाँ बाणगंगा, चरणपादुका, अर्द्धकुंवारी गुफा, हाथी मत्था, सांझी छत एवं बर्फीले पहाड़ों पर माँ वैष्णो देवी एवं भैरव मन्दिर के साक्षात् दर्शन हो रहे हैं। आयोजन स्थल पर दर्शकों को आसमान से कड़कती हुई बिजली, कृत्रिम बादलों के बीच से गिरते हुए बर्फ बेहद लुभा रही है।

कार्यक्रम के सह संयोजक सुशील धोकरिया ने बताया सभी माता रानी के भक्तों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया एवं सभी भक्तों को माता की चुनरी भी पहनाई गई। भक्तजन जम्मू कटरा स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए नहीं जा पाते हैं उनके लिए समिति ने नवरात्रि पर्व पर यह आयोजन रखा है।

दिव्यांगों एवं बुजुर्गों के लिए दर्शनों की अलग से व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम के दौरान महाआरती, नौ कन्याओं की सजीव झाँकी, एवं कन्या पूजन किया जा रहा है। इस अवसर पर इलेक्ट्रॉनिक स्वचालित झांकियां भी सजाई गई है जो दर्शकों को लुभा रही हैं। कार्यक्रम में संतों एवं महंतों का आशीर्वाद भी प्राप्त हो रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles