October 19, 2024, 7:55 pm
spot_imgspot_img

दशहरा पर्व पर जयपुर में रहेगी यातायात व्यवस्था

जयपुर। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी दशहरे का उत्सव (रावण दहन) जयपुर शहर में विभिन्न स्थानों पर मनाया जायेगा। दशहरे पर आमजन की सुविधा के लिए यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी।

जयपुर यातायात पुलिस के अनुसार दिल्ली की तरफ से आने वाली रोडवेज की बसे चंदवाजी से बाईपास होते हुए रोड नं0 14 सीकर रोड, चोमू तिराहा, पानीपेच, चिंकारा, कलेक्ट्री सर्किल से खासा कोठी होते हुए सिन्धी कैम्प आ सकेगी। सिंधी कैंप से दिल्ली की तरफ जाने वाली रोडवेज की बसे सिंधी कैम्प से गवर्नमेंट होस्टल, पांच बत्ती चौराहा, सेन्ट जेवियर चौराहा, स्टैच्यू सर्किल, पृथ्वीराज रोड, नारायण सिंह तिराहा, रामबाग चौराहा, जे.डी.ए चौराहा, शान्ति पथ, जवाहर नगर बाईपास से टी.पी. नगर होते हुए जा सकेगी।

आगरा रोड से आने वाली रोडवेज की बसें रोटरी सर्किल से जवाहर नगर बाईपास, रायल्टी तिराहा, के.वी. 3 तिराहा, ओ.टी.एस, गोपालपुरा चौराहा, लक्ष्मी मन्दिर, सहकार मार्ग, 22 गोदाम, गवर्नमेंट होस्टल होते हुए सिन्धी कैम्प आ सकेगी। सिन्धी कैम्प से आगरा की तरफ जाने वाली रोडवेज की बसे सिन्धी कैम्प से गवर्नमेंट होस्टल, पांच बत्ती चौराहा, सेन्ट जेवियर चौराहा, स्टैच्यू सर्किल, पृथ्वीराज रोड, नारायण सिंह तिराहा, रामबाग चौराहा, जे.डी.ए चौराहा, शान्ति पथ, जवाहर नगर बाईपास से रोटरी सर्किल होते हुए जा सकेगी।

दशहरा उत्सव के दौरान दशहरा दहन स्थल के आस-पास मुख्य मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन निषेध रहेगा। दशहरा उत्सव के दौरान दशहरा दहन स्थल के आस-पास मुख्य मार्ग पर चलने वाले सामान्य यातायात को आवश्यकतानुसार डायवर्ट कर समानांतर मार्ग पर संचालित किया जायेगा। अति आवश्यक सेवाओं के वाहनों का आवागमन निर्बाध रहेगा।आमजन से अपील है कि उक्त कार्यक्रम के दौरान समानांतर मार्गों का प्रयोग करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles