October 19, 2024, 2:08 pm
spot_imgspot_img

निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक मजदूर की मौत

जयपुर। ब्रह्मपुरी थाना इलाके में सोमवार दोपहर निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और वहीं मलबे में दबने से घायल तीन जनों को एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। निर्माणाधीन मकान के बल्ली-फट्टे खोलते समय हादसा हुआ था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को एसएमएस हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।

एएसआई जगदीश ने बताया कि थाना इलाके के हुसैन कॉलोनी में रफीक अलक का पुश्तैनी मकान बना हुआ है। पिछले दिनों मकान की पहली मंजिल पर निर्माण कर छत डाली गई थी। सोमवार दोपहर को निर्माणाधीन मकान की छत में लगे बल्ली-फंटे खोले जा रहे थे। इस दौरान बल्ली-फंटे खोलते समय अचानक छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे मकान मालिक रफीक अली, ठेकेदार असलम और मजदूर ईशाक व उसका बेटा मोहम्मद शानू दब गए।

हादसे की सूचना पर पुलिस सूचना पर पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से मलबे में दबे चारों मजदूरों को आधे घंटे की मशक्कत कर बाहर निकाल कर एसएमएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। जहां डॉक्टर्स ने मोहम्मद शानू (33) निवासी शास्त्री नगर को मृत घोषित कर दिया और वहीं घायल तीनों मजदूरों का इलाज चल रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles