March 15, 2025, 7:36 am
spot_imgspot_img

सोमवती अमावस्या 30 दिसंबर को, चार राशियों पर रहेगी भोलेनाथ की विशेष कृपा

जयपुर। वैदिक पंचांग के अनुसार इस साल के आखिरी महीने में पड़ने वाली सोमवाती अमावस्या 30 दिसंबर को मनाई जाएंगी। सोमवती अमावस्या को दर्श अमावस्या भी कहा जाता है। सोमवती अमावस्या का व्रत भी 30 दिसंबर को रखा जाएंगा। सोमवती अमावस्या भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। इसलिए इस दिन भगवान शिव की उपासना की जाती है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस सोमवती अमावस्या पर कई दुर्लभ संयोग बन रहे है। इसलिए ये अमावस्या बेहद खास मानी जा रही है। इस बार सोमवती अमावस्या पर ध्रुव योग,स्वाति नक्षत्र और शिव वास का खास संयोग बन रहा है। जो इन चार राशियों के बेहद खास है।

वृषभ राशि

इस साल के आखिरी महीने की सोमवती अमावस्या वृषभ राशि के लिए काफी शुभ और लाभकारी ळै। इस दिन से वृषभ राशि के जातकों के जीवन में अच्छे दिनों की शुरुआत हो सकती है। इन राशि वालों को धन कमाने के कई लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे और स्वास्थ्य उत्तम उत्तम रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेंगी।

कन्या राशि

सोमवती अमावस्या से कन्या राशि वालों के जीवन में काफी बड़ा बदलाव आ सकता है। नौकरी में किस्मत का साथ मिलेगा और कारोबार में आकस्मिक धन लाभ होगा। नौकरीपेशा जातकों को कोई बड़ी उपलब्धि प्राप्त होगी और आर्थिक उत्रति के कई रास्ते खुलेंगे। इसी के साथ मानसिक विकार दूर होगा।

तुला राशि

सोमवती अमावस्या तुला राशि वालों के लिए काफी शुभ मानी जा रही है। इस दिन से तुला राशि के जातकों को व्यापार में आर्थिक प्रगति देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा वालों को कार्यस्थल पर मान- सम्मान मिलेगा और व्यापार करने वालों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। तुला राशि वाले व्यापार को लेकर की गई यात्रा में लाभ प्राप्त होगा। इनका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। विवाहित जातकों को शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि

सोमवार को पड़ने वाली सोमवती अमावस्या कुंभ राशि वाले जातकों के लिए सकारात्मक और अनुकूल रहेगी। इस दिन से कुंभ राशि वाले जातकों के करियर में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा। इस राशि के जातकों का नए लोगों से संपर्क होगा। कारोबार में निवेश से आमदनी बढ़ेगी और कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। प्रॉपर्टी से जुड़े काम से धन लाभ होगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी,पार्टनर के साथ रोमांटिक यात्रा पर निकल सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles