जयपुर। म्हारे घरा पधारो श्याम संस्था अग्रवाल फार्म मानसरोवर द्वारा एपेक्स सर्किल मालवीय नगर में श्री श्याम मनुहार पौष बडा महोत्सव का आयोजन आज शाम 5 बजे से आयोजित होगा। मालवीय नगर लेबर यूनियन अध्यक्ष व कार्यक्रम संयोजक अनिल यादव ने बताया कि हर कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाता है।
इस बार भजन संध्या कार्यक्रम में गायक कलाकारों में मशहूर गायक गोपाल सैन, महेश परमार, हेमलता खंडेलवाल रहेगी। जिनके द्वारा श्याम बाबा को भजनों से रिझाया जायेगा। भजन संध्या के बाद पौष बडा प्रसादी वितरण की जाएगी। जिसमें कई गणमान्य सदस्य मौजूद रहेंगे।