जयपुर। विद्याधर नगर स्थित भगवान परशुराम सर्किल पर सुंदरकांड और पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इससे पूर्व भगवान परशुराम जी के अभिषेक-पूजन के बाद संगीतमय सुंदरकांड के पाठ और भजन किए गए। इसके बाद दाल के बड़े, हलवे, सब्जी-पूड़ी का भोग लगाकर भगवान परशुराम जी की महाआरती की गई।
जयकारों के साथ पंगत प्रसादी का सिलसिला देर शाम तक चलता रहा। इस मौके पर सेवानिवृत्त न्यायाधीश बनवारी लाल शर्मा, हवामहल विधायक बालमुकुंदाचार्य, पार्षद डॉ. मीनाक्षी शर्मा, श्रीकांत शर्मा, सुमित शर्मा, वीरेन्द्र शर्मा, गायत्री चेतना केन्द्र मुरलीपुरा के मनु महाराज, गोपाल शर्मा, विनोद शर्मा, विद्याधर शर्मा, जयकिशन चुलेट, बजरंग शर्मा, सुभाष शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, राजेश शास्त्री, कमलेश तिवाड़ी, डॉ. पुष्कर तिवाड़ी,दीपक शर्मा, राधेकांत, अजयकांत हिंदू, हरिओम जन सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज गोयल सहित कई संत, जन प्रतिनिधि, पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सभी का सम्मान किया गया।