March 12, 2025, 9:44 pm
spot_imgspot_img

लव जिहाद और लैंड जिहाद के विरुद्ध बने कठोर कानून: विश्व हिंदू परिषद

जयपुर। विश्व हिंदू परिषद के क्षेत्रीय मंत्री सुरेश उपाध्याय ने जयपुर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि लव जिहाद और लैंड जिहाद पर राज्य में कठोर कानून की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि लव जेहाद एवं लैंड जिहाद एक देशव्यापी समस्या है। लव जिहाद में योजनापूर्वक मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों से अलग-अलग प्रकार से मित्रता,दोस्ती करते हैं। इसमें मुस्लिम समाज की लड़कियां भी मुस्लिम युवकों की मदद करती हैं।

मुस्लिम युवक हिंदू लड़कियों को बहला फुसलाकर अपने जाल में फंसाते हैं। फिर डरा- धमका कर,नशे की हालत में उनकी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करते है। शारीरिक शोषण करते हैं और कई लड़कियों के साथ सामूहिक बलात्कार भी होता है। राजस्थान का भी कोई नगर, कोई शहर अछूता नहीं है जहां लव जिहाद की घटना नहीं हो रही हो।

इन मुस्लिम युवकों की असलियत सामने आने पर कई लड़कियां तो आत्महत्या कर लेती हैं और उनके परिवार सामाजिक बदनामी के डर से घटना को उजागर भी नहीं होने देते हैं। बहुत कम संख्या में लड़कियां हिम्मत करके और उनके मां-बाप बदनामी के डर से मुक्त होकर मुकदमा दर्ज करवाते हैं।

सुरेश उपाध्याय ने बताया कि लव जिहाद की शिकार लड़कियों के मां बाप भी इसके लिए जिम्मेदार है। जिन घरों में हिन्दू संस्कार नहीं है उन्हीं परिवारों की लड़कियां लव जिहाद की शिकार होती है। इसलिए हिंदू परिवारों में संस्कारों की बहुत आवश्यकता है। देशव्यापी षड्यंत्र के तहत योजना पूर्वक मुसलमानों द्वारा सरकारी भूमि पर पहले एक मजार बनाकर उसको धर्मस्थल का रूप दिया जाता है और फिर धीरे-धीरे उसे मजार का विस्तार होते-होते एक बड़े भू भाग पर मुसलमान का अवैध कब्जा हो जाता है।

अवैध धर्मस्थल (मजार, मस्जिद) बनाकर जमीनों पर हो रहे अवैध कब्जों से राजस्थान का कोई भी शहर नगर व गांव अछूता नहीं हैं। धर्मस्थल की आड़ में इस अवैध भूमि कब्जे के खिलाफ स्थानीय व्यक्ति जब विरोध करते हैं तो यही अवैध कब़्जा सांप्रदायिक दंगे का कारण बन जाता है।हिन्दू समाज जब मुसलमानों द्वारा अपने क्षेत्रों में मजार के नाम पर अवैध कब्जों को देखता है और प्रशासन इन कब्जों को नियमों के साथ हटा सकता है परंतु नहीं हटता है और सरकार भी कुछ नहीं करती तो हिंदू समाज का उद्वेलित होना स्वाभाविक है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles