March 14, 2025, 6:28 pm
spot_imgspot_img

प्लास्टिक में बांधकर मानव भ्रूण हूपर में फेंका

जयपुर। जयसिंहपुरा खोर थाना इलाके में कचरा प्लांट में मानव भ्रूण मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार प्लास्टिक में बांधकर भ्रूण को हूपर में फेंका गया था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भ्रूण को एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है और मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

एएसआई रतन लाल ने बताया कि जयसिंहपुरा खोर स्थित सीआरपीएफ लालवास में कचरा प्लांट है। जहां एक हूपर में कचरा भरकर प्लांट पर लाया गया था। हूपर से लाए कचरे को प्लांट में खाली करते समय प्लास्टिक में कुछ बंधा हुआ मिला। प्लास्टिक खोलकर देखने पर उसमें मानव भ्रूण बंधा मिला। कचरा प्लांट में मानव भ्रूण मिलने का पता चलने पर हड़कंप मच गया।

पुलिस भ्रूण मिलने की सूचना पर प्लांट पहुंची। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। पुलिस का कहना है कि भ्रूण 6 महीने का है और ब्रह्मपुरी इलाके का कचरा लेकर आए हूपर में मानव भ्रूण को फेंका गया था। पुलिस अज्ञात परिजनों की तलाश कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles