April 23, 2025, 4:05 pm
spot_imgspot_img

गुरजंट सिंह धालीवाल को मिला विशिष्ट उपलब्धि सम्मान

जयपुर। पब्लिक रिलेशन सोसाइटी ऑफ़ इंडिया (पीआरएसआई) जयपुर चैप्टर की ओर से एक होटल में राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य वक्ता सुविख्यात सूचना प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ अजय डाटा थे। पीआरएसआई जयपुर चैप्टर के अध्यक्ष वीरेंद्र पारीक ने अतिथियों का स्वागत करते हुए राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस की बधाई दी। राष्ट्रीय जनसंपर्क दिवस की इस वर्ष की थीम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उत्तरदायी उपयोग: जनसंपर्क की भूमिका के परिप्रेक्ष्य में रखी गई।

जयपुर चैप्टर के संरक्षक गोविंद पारीक ने पब्लिक रिलेशन सोसायटी आफ इंडिया का इतिहास विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की वजह से विश्वसनीयता का संकट उत्पन्न हो गया है, उसको चुनौती समझकर जन चेतना जागृत करना हमारा उत्तरदायित्व है। राजस्थान विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. देवस्वरूप ने कहा कि परिवर्तन से हम अपने आपको अलग नहीं कर सकते। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की बढ़ती हुई भूमिका से रचनात्मकता को बचाए रखना हमारी जिम्मेदारी है।

समारोह में अजय डाटा ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के स्वरूप को विस्तार से बताते हुए कहा कि चिंता तकनीक की नहीं, उसकी गति की है। यह बहुत तेजी से हमारे जीवन को बदल रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के रूप में हमारे पास एक ऐसी तकनीक आई है जो मशीन को सोचने और लिखने की शक्ति देता है। पहले यह ताकत सिर्फ इंसान के पास थी। हमें इसे चुनौती के रूप में लेना है और इससे बेहतर उपयोग कैसे करें, इस पर काम करना है। जयपुर चैप्टर की उपाध्यक्ष कविता जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया एवं धन्यवाद ज्ञापन किया।

इन प्रतिभाओं को किया सम्मानित

इस अवसर पर जनसंपर्क और जनसंचार क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं अनुकरणीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। इसमें लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड रामस्वरूप जोशी तथा डॉ. महेंद्र मधुप को तथा जनसंपर्क श्री अलंकरण सम्मान पूर्व अतिरिक्त निदेशक अलका सक्सेना को दिया गया। जनसंपर्क उत्कृष्ट सम्मान देवेंद्र शर्मा, राधेश्याम कोली, गोविंद शर्मा, धर्मिता चौधरी, चंद्रशेखर पारीक को दिया गया।

कार्यक्रम में समाजसेवा सम्मान से प्रहलाद कुमार गुप्ता, जनसंपर्क ऊर्जावान सम्मान से मनीष हूजा, सुरेन्द्र सिंह हरसाना, विशिष्ट उपलब्धि सम्मान से रामफूल गुर्जर, प्रभात गोस्वामी, मुरारी गुप्ता तथा जयपुर से सीनियर रिपोर्टर गुरजंट सिंह धालीवाल को सम्मानित किया गया। इसके अलावा डॉ. आस्था सक्सेना, डॉ. गरिमा श्री कपूर, डॉ. ऋचा यादव को जनसंपर्क जनसंचार शिक्षण विशिष्टता सम्मान से नवाजा गया। पत्रकारिता एवं जनसंचार में जयपुर की दीपाली बारहठ एवं कृष्ण प्रिया को जनसंपर्क उदयमान प्रतिभा सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रशेखर पारीक ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles