जयपुर। गणपति महोत्सव के तहत पुष्य नक्षत्र में शनिवार को दिल्ली रोड स्थित बंगाली बाबा आत्माराम ब्रह्मचारी गणेष मंदिर में जयकारों के बीच प्रथम पूज्य का अभिषेक किया गया।इस दौरान आसपास का क्षेत्र भक्ति और आस्था के रंग में डूब गया। मंदिर प्रांगण में श्री महागणपति महोत्सव 6 व 7 सितम्बर को धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान कई धार्मिक आयोजन होंगे। महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है।
मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नारायण लाल अग्रवाल व उपाध्यक्ष व संयोजक संजय पतंगवाला ने बताया कि महोत्सव के तहत आज पुष्य नक्षत्र में प्रथम पूज्य का दुग्धाभिषेक कर श्रंगार किया गया,जो भक्तों के बीच आकर्षण का केन्द्र रहा।
उन्होंने बताया कि आगामी 6 व 7 नवम्बर को श्री महागणपति महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव के पहले दिन 6 को पंचामृत अभिषेक,सिंदूर अर्पण के बाद सिंजारा पर्व मनाया जाएगा। महामंत्री गजेन्द्र लूणीवाल ने बताया कि गणेष चतुर्थी को सुबह 5 बजे मोदक अर्पण के बाद दोपहर 1 बजे आरती व साम को 6 बजे भजन संध्या का आयोजन होगा।