February 5, 2025, 9:28 am
spot_imgspot_img

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में आयुर्वेद चिकित्सकों की एलुमनाई मीट का हुआ शुभारंभ

जयपुर। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में अध्ययन किए हुए देश के जाने-माने आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए भावुक कर देने वाला पल था एलुमनाई मीट में अपने सीनियर्स और गुरुजनों से मिलना। मौका था राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में अध्ययन करके देश-विदेश के प्रतिष्ठित संस्थानो में आयुर्वेद चिकित्सा के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे एनआईए के पूर्व विद्यार्थियों की एलुमनाई मीट के आयोजन का।

जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान 7 फरवरी को अपनी स्थापना की 50वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा है। इस अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की एलुमनाई एसोसिएशन द्वारा भव्य स्तर पर 1970 से लेकर 2021 बैच के पूर्व विद्यार्थियों की दो दिवसीय एलुमनाई मीट का शुभारंभ राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान परिसर में शुक्रवार को किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति पी.के. प्रजापति, संस्थान के पूर्व निदेशक प्रोफेसर वेद बनवारी लाल गौड़, प्रोफेसर महेश चंद्र शर्मा, प्रोफेसर अजय कुमार शर्मा, प्रोफेसर महेंद्र सिंह मीणा और एलुमनाई एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रो. कमलेश कुमार शर्मा ने एलुमनाई मीट 2025 का शुभारंभ किया।

कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने इस अवसर पर एलुमनाई मीट की आवश्यकता के विषय पर चर्चा करते हुए कहा कि आज संस्थान की एलुमनाई देश और विदेश में आयुर्वेद के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एलुमनाई के द्वारा दो दिन में अपने पुराने मित्रों एवं साथियों से मिलने का अवसर मिला है, साथ ही आज अपने उसे संस्थान को देखने का अवसर मिला है जिस संस्थान से इन्होंने किसी समय अपनी आयुर्वेद की शिक्षा ली थी यह क्षण सभी के लिए बहुत कीमती और भावुक है। आज के भागदौड़ और तनाव से भरे जीवन मे इस तरह के आयोजन में मिलने वाले यह सुखद पल हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।

एलुमनाई एसोसिएशन के सचिव और कार्यक्रम संयोजक प्रोफेसर सुनील कुमार यादव ने जानकारी देते हुए बताया राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान से आयुर्वेद चिकित्सा में अध्ययन कर चुके 1970 बैच से 2021 बैच तक के 600 एलुमनाई भाग ले रहे है। दो दिवसीय कार्यक्रम में कल्चर नाइट, खेलकूद प्रतियोगिताएं, रैंप वॉक, म्यूजिकल चेयर के साथ कई मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के साथ ही देश भर से आए आयुर्वेद चिकित्सकों के लिए अग्निकर्म विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय जोधपुर के कुलपति प्रोफेसर पीके प्रजापति ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए एलुमनाई एसोसिएशन के सदस्यों और कार्यक्रम में सम्मिलित हुए सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दी।

इस अवसर पर देश के सभी राज्यों से आए पूर्व विद्यार्थियों का स्वागत ढोल-नगाड़ों के साथ किया गया। कार्यक्रम में आए चिकित्सक अपने पुराने साथियों और दोस्तों से मिलकर भावुक हो गए उन्होंने अपने बैच के साथियों के साथ पुराने गानों को गाया और पढ़ाई के दौरान अपनी पुरानी बातों ओर किस्सों को बताया।

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान से आयुर्वेद चिकित्सा शिक्षा में पढ़ाई करने वाले चिकित्सक कई सालों बाद अपने बैच के साथियों और दोस्तों से मिलकर भावुक हो गए। सभी ने अपनी क्लासेस में जाकर अपनी पढ़ाई के पुराने दिनों को याद किया। एलुमनाई में आए सभी चिकित्सकों ने अपने बैच के साथियों के साथ ग्रुप में बॉलीवुड के गानों पर आंनद लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles