September 8, 2024, 5:59 am
spot_imgspot_img

बार एसोसिएशन चुनाव :वन वोट वन बार एसोसिएशन मतदान में वकीलों ने की वोटिंग

जयपुर। प्रदेश में शुक्रवार एक साथ बार एसोसिएशन के चुनाव हो हुए। हाईकोर्ट सहित करीब 250 बार एसोसिएशन में एक साथ चुनाव सम्पन्न हुए। शनिवार को सभी जगह एक साथ काउंटिंग भी होगी। वन वोट वन बार के नियम के तहत यह चुनाव करवाए गए। राजस्थान हाई कोर्ट ने दिसम्बर के दूसरे सप्ताह के शुक्रवार को वोटिंग कराना तय किया था। इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट ने भी यथावत रखा था। जिसके बाद चुनाव हुए।

हाई कोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर में शुक्रवार सुबह 9 बजे से वोटिंग शुरू हुई जो शाम 5 बजे तक चली। यहां करीब 4 हजार 660 वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी राजेन्द्र सिंह तंवर ने बताया कि हाई कोर्ट बार के चुनावों को लेकर पूरे परिसर को सीसीटीवी सर्विलांस पर रखा गया हैं। उन्होंने बताया कि पारदर्शिता के लिए पहली बार मतदान हॉल की लाइव स्ट्रीमिंग भी की गई।

जिसे हाई कोर्ट परिसर में लगी बड़ी स्क्रीन पर लोग देख सके। हाई कोर्ट बार के लिए अध्यक्ष पद पर 5, महासचिव के पद के लिए 8, उपाध्यक्ष के लिए 5, संयुक्त सचिव के लिए 4, कोषाध्यक्ष,सांस्कृतिक सचिव, लाइब्रेरी सैकेट्री और ज्वाइंट लाइब्रेरी सैकेट्री के लिए 2-2 प्रत्याशी मैदान में हैं। वहीं कार्यकारिणी सदस्यों के 8 पदों के लिए 19 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर चुनाव संचालन अधिकारी मणीन्द्र कुमार कौशिक, हरेन्द्र सिंह सिनसिनवार ने बताया कि हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर पांच, महासचिव पद पर आठ व उपाध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी मैदान में हैं। अध्यक्ष पद पर प्रहलाद शर्मा, महेन्द्र शांडिल्य, ऋषिराज राठौड़, इन्द्रेश शर्मा व राजीव कुमार सोगरवाल चुनाव मैदान में हैं। महासचिव पद पर आठ प्रत्याशी डॉ.संजय खेदड़, सुशील पुजारी, धर्मेन्द्र जैन, रोहित शर्मा, अंकित सेठी, रमित पारीक, सुनील जाखड़ व डॉ.रामरूप मीना चुनावी मैदान में हैं।

उपाध्यक्ष पद पर पांच प्रत्याशी निखिलेश कटारा, अशोक कुमार यादव, बाबूलाल शर्मा, सुनील कुमार शर्मा व संदीप कुमार मीना चुनाव मैदान में हैं। वहीं, संयुक्त सचिव पद पर सौरभ दुबे, शेखर शशांक पचौरी, चित्रांक शर्मा, कुलदीप शर्मा व कोषाध्यक्ष के पद पर प्रीति शर्मा व योगेश टेलर चुनाव लड़ा है।

गौरतलब है कि अभी तक प्रदेश की सभी बार एसोसिएशन में अलग-अलग दिन चुनाव होते थे। जिसमें वन वोट वन बार के नियम की पालना नहीं हो रही थी। वहीं अधिकतर बार एसोसिएशन में कार्यकाल खत्म होने के बाद भी समय पर चुनाव नहीं कराए जा रहे थे। इसी तरह की अन्य शिकायतों को लेकर लगी कुछ याचिकाओं पर फैसला सुनाते हुए हाई कोर्ट ने 24 अगस्त 2023 को सभी बार एसोसिएशन में एक साथ चुनाव कराने के आदेश जारी किए थे।

हाई कोर्ट के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट ने भी मुहर लगाई थी। जिसके बाद शुक्रवार यह चुनाव हुए। राजस्थान से पहले पंजाब एकमात्र ऐसा राज्य हैं। जहां एक ही दिन में सभी बार एसोसिएशन के चुनाव होते हैं। लेकिन आज राजस्थान देश का दूसरा राज्य बन गया हैं। जहां एक दिन, एक साथ सभी बार एसोसिएशन में वोटिंग हुई।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles