October 19, 2024, 9:12 am
spot_imgspot_img

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी करेंगी हरियाणा में चुनाव प्रचार: डॉ. महेन्द्र कुमावत

जयपुर। हरियाणा में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार की कमान संभालने के लिए राजस्थान भाजपा महिला मोर्चा का दल रवाना हो गया हैं। बुधवार को भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. महेन्द्र कुमावत ने भाजपा प्रदेश कार्यालय से महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की बस को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।

इस मौके पर भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. महेन्द्र कुमावत ने बताया कि हरियाणा के विधानसभा चुनावों में भाजपा प्रचंड बहुमत से जीतेगी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार को गति देने के लिए राजस्थान से महिला मोर्चा की पदाधिकारियों का दल आज रवाना हुआ है जो चुनाव संपन्न होने तक वहां अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करेंगी।

भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. महेन्द्र कुमावत ने बताया कि महिला मोर्चा का दल अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों में जाकर आम महिलाओं से संपर्क करेंगी और हरियाणा में भाजपा सरकार की ओर से महिलाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी भी देंगी। इस दौरान राजस्थान की महिला मोर्चा पदाधिकारी हरियाणा भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव रणनीति बनाने का कार्य भी करेंगी।

भाजपा प्रदेश मंत्री डॉ. महेन्द्र कुमावत ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दस वर्ष के कार्यकाल में किए गए कार्यों का हरियाणा के आमजन में बहुत क्रेज है और वहां की जनता तीसरी बार भाजपा को ही सत्ता की चाबी सौंपेगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनकल्याणकारी नीतियों के आगे विपक्षी दलों के सभी दुष्प्रचार भी फेल हो गए हैं और वहां हाल यह है कि विपक्षी दलों के बड़े नेता भी हरियाणा में चुनाव प्रचार के लिए जाने से कतराने लगे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles