जयपुर। कार्तिक मास में ठाकुर श्रीजी कि विशेष पूजा एवं दर्शन का महत्व बताया गया है | विशेष रूप से ठाकुर जी की मंगला झांकी के दर्शन करने का एक ख़ास महत्व है। मंदिर सेवाधिकारी मानस गोस्वामी ने बताया की दिनांक 16 अक्टूबर 2024 से दिनांक 16 नवम्बर 2024 तक मंगला झांकी के दर्शन प्रातः 04.15 बजे से प्रातः 05.30 बजे तक होंगे | दिनांक 16 अक्टूबर 2024 को मंदिर में शरद पूर्णिमा उत्सव मनाया जायेगा।
इस दिन ठाकुर श्रीजी का प्रातः काल मंगला झांकी पश्चात पंचामृत अभिषेक किया जायेगा | इसके पश्चात ठाकुर श्रीजी को शरद पूर्णिमा की सुनहरे गोटे कि सफ़ेद पार्चा जामा पोशाक एवं विशेष अलंकार श्रृंगार एवं मुकुट धारण कराया जायेगा।
संध्या झांकी पश्चात महंत अंजन कुमार गोस्वामी के सानिध्य में ठाकुर श्रीजी की शरद उत्सव की विशेष झांकी दर्शन जिसका समय रात्री 07.15 से 07.30 बजे तक रहेगा। इस विशेष झांकी में ठाकुर श्रीजी के शरद की खाट सजाई जाएगी जिसमे चौसर , शतरंज की झांकी के दर्शन होंगे एवं माला, पान , इत्र की विशेष सेवा अर्पण की जायेगी | इस दिन ठाकुर श्रीजी को खीर भोग अर्पण किया जायेगा।