April 18, 2025, 7:07 pm
spot_imgspot_img

मीन राशि में बनेगा चतुर्ग्रही योग, देश-दुनिया पर पड़ेगा प्रभाव

जयपुर। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार समय-समय पर ग्रहों की चाल की वजह से कई तरह के योगों का निर्माण होता है। जब दो या दो से ज्यादा ग्रहों की युति होती है तो त्रिग्रही, चतुर्ग्रही और पंचर्ग्रही योगों का निर्माण होता है। ज्योतिषाचार्य डॉ. महेन्द्र मिश्रा ने बताया कि ग्रहों के युति से इसका प्रभाव देश-दुनिया के साथ-साथ सभी 12 राशियों के जातकों के जीवन पर पड़ता है।

आने वाले कुछ दिनों बाद मीन राशि में चार ग्रहों के संयोग से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। बुध, शुक्र, शनि और राहु ये चारों ग्रह मिलकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे। यह चतुर्ग्रही योग 14 अप्रैल को होगा। चतुर्ग्रही योग के चलते कुछ राशि वालों के लिए आने वाले दिन शुभ साबित हो सकते हैं।

ये हैं भाग्यशाली राशियां:

कन्या राशि:

कन्या राशि के जातकों के लिए चार ग्रहों के संयोग से बनने वाला चतुर्ग्रही योग बहुत ही लाभकारी साबित हो सकता है। लाभ के अच्छे अवसरों में वृद्धि होगी। मीन राशि में चार ग्रहों की यह युति कन्या राशि के जातकों के सप्तम भाव में बनने जा रही है। ऐसे में जो लोग किसी व्यापार में साझेदार हैं उनको अच्छा मुनाफा और लाभ मिलने के योग हैं। जीवन में अच्छी तरक्की मिलने की संभावना है। जो लोग अविवाहित हैं उनको विवाह के अच्छे प्रस्ताव आ सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

वृषभ राशि:

चतुर्ग्रही योग योग आपकी राशि से आय और लाभ के स्थान पर बनने जा रहा है। ऐसे में आपको आय में जबरदस्त इजाफा और आय के नए-नए स्त्रोत बनते हुए दिखाई दे सकते हैं। करियर में नई ऊंचाईयों को छू सकते हैं। आर्थिक रूप से लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। अचानक धन लाभ के योग हैं। निवेश से आपको अतिरिक्त लाभ मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी और परिवार में सुख-शांति व्याप्त रहेगी।

कर्क राशि:

कर्क राशि वालों के लिए चार ग्रहों की युति सकारात्मक बदलाव के लिए रहेगा। चतुर्ग्रही योग आपके भाग्य के स्थान पर होने जा रहा है। आपको भाग्य का अच्छा साथ मिलेगा। जो लोग कोई नया काम शुरू करने वाले है उनको किस्मत का साथ मिल सकता है। आपको अपने बड़े से बड़े लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफलता मिलेगी। धर्म-कर्म में रुचि बनी रहेगी। धन लाभ के अवसरों में वृद्धि होगी। छोटी-मोटी यात्राओं के योग बनेंगे जिसमें आपको बड़े लोगों से संपर्क होगा। छात्रों को परीक्षा में अच्छे नंबर आने की उम्मीद हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles