इंटरनेट डेस्क। चॉकलेट आइसक्रीम बच्चों को बहुत पसंद होती है, आप बाजार से चॉकलेट आइसक्रीम खरीदकर इसे घर में भी बना सकती हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है आइए आपको बताते हैं चॉकलेट आइसक्रीम बनाने की विधि……………….

सामग्री:-
दूध – 500 ग्राम
ताजा क्रीम – 200 ग्राम
चॉकलेट बार – 200 ग्राम
मिल्क पावडर – 50 ग्राम
चीनी – 150 ग्राम

विधि:-
चॉकलेट आइसक्रीम बनाने के लिए सबसे पहले आप चॉकलेट बार को कस लें औश्र इसके बाद आप इसमें दूध, मिल्क पाउडर, क्रीम और चीनी डालकर अच्छे से मिक्स करें। अब इस मिश्रण को करीब एक घंटे के लिए फ्रीजर में रखें।
एक घंटे बाद इसे फ्रिज से निकालकर फिर से अच्छे से फेंटें और दोबारा जमने के लिए फ्रीजर में रख दें। तीन-चार घंटे में ये जमकर तैयार हो जाती है, आप इसे ठंडी-ठंडी सर्व करें।