February 3, 2025, 9:16 pm
spot_imgspot_img

राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के चिकित्सकों ने अब तक 70 हजार से ज्यादा लोगों का किया प्रकृति परीक्षण

जयपुर। जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा देश का प्रकृति परीक्षण अभियान में आमजन का बड़ी संख्या में प्रकृति परीक्षण किया जा रहा है। राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के चिकित्सकों द्वारा शुक्रवार को लगभग 20 से अधिक संस्थानों में 12 हजार से अधिक लोगो का प्रकृति परीक्षण किया गया। अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के चिकित्सकों द्वारा जयपुर सहित अन्य जिलों के सरकारी एवं निजी संस्थानों, कार्यालय, शिक्षण संस्थाओं, मीडिया संस्थानों में आमजन का बड़ी संख्या में प्रकृति परीक्षण किया गया।

देश का प्रकृति परीक्षण अभियान को लेकर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के कुलपति प्रोफेसर संजीव शर्मा ने बताया हमारे शरीर में वात, पित्त और कफ की प्रकृति की जानकारी के लिये देश का प्रकृति प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक लोगों का प्रकृति परीक्षण किया जा रहा है। हमारी प्रकृति का निर्माण करने के साथ इसे प्रभावित भी करते हैं। हमारे अच्छे स्वास्थ्य के लिए हमारे शरीर की प्रकृति को जानना हम सभी के लिये बहुत जरूरी है।

25 दिसंबर तक इस अभियान के अंतर्गत सरकारी एवं निजी कार्यालय, संस्थानों पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान के चिकित्सकों द्वारा उनका प्रगति परीक्षण करने के साथ उनके स्वास्थ्य से संबंधित सलाह भी दी जा रही है। अब तक 70 हजार से ज्यादा लोगों का प्रकृति परीक्षण राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान द्वारा किया जा चुका है और जल्द से जल्द अधिक से अधिक लोगों का प्रकृति परीक्षण किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles