October 19, 2024, 4:04 pm
spot_imgspot_img

भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत आज से शुरू किया जाएगा घर-घर जनसंपर्क महाअभियान: डॉ अरुण चतुर्वेदी

जयपुर। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत ‘‘घर-घर जनसंपर्क महाअभियान‘‘ 17 से 19 सितंबर तक प्रदेश की सभी 200 विधानसभाओं में एक साथ चलाया जाएगा। भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित भाजपा के प्रदेश से लेकर जिला पदाधिकारियों द्वारा बूथ पर जाकर घर-घर जनसंपर्क किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सांगानेर विधानसभा में बूथ पर जाकर जनसंपर्क करेंगे। इसके लिए भाजपा के सभी पदाधिकारियों के प्रवास कार्यक्रम तय कर दिए गए है।

अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि सदस्यता अभियान महाजनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा वरिष्ठ नेताओं द्वारा विभिन्न बूथों पर संपर्क कर आमजन को सदस्यता ग्रहण करवाएंगे। वहीं अभियान को लेकर बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर समीक्षा करेंगे। इसके साथ ही महा जनसंपर्क अभियान में प्रवास के दौरान शेष बचे बूथों पर जिला, मंडल पदाधिकारी व टोली के 2-2 सदस्यों की टीम बनाकर प्रवास कार्यक्रम तय करेंगे।

अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरुण चतुर्वेदी ने बताया कि भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजयपाल सिंह बगरू विधानसभा क्षेत्र में, मुकेश दाधीच किशनपोल एवं झुंझुनूं विधानसभा, संतोष अहलावत रामगढ़ विधानसभा, नारायण पंचारिया पोकरण विधानसभा क्षेत्र, मोतीलाल मीणा कोटा देहात की पीपलदा विधानसभा, भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगडी श्रीगंगानगर विधानसभा , जितेंद्र गोठवाल खंडार विधानसभा क्षेत्र में जाकर बूथ स्तर पर जनसंपर्क करेंगे। इसी तरह प्रदेश मंत्री, जिला प्रभारी, जिला संयोजक, जिला अध्यक्ष के साथ पूर्व मंत्री और पूर्व पदाधिकारियों को भी विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है।

भाजपा सदस्यता अभियान के सह संयोजक मोती लाल मीणा ने बताया कि अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरुण चतुर्वेदी सिविल लाइंस विधानसभा में अपने बूथ पर जनसंपर्क करेंगे। मीणा ने बताया कि भाजपा के सदस्यता अभियान के प्रति आमजन में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सदस्यता ग्रहण करने के बाद देशभर में लोग भाजपा से जुड़ते जा रहे है।

अभियान में प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से लेकर भाजपा के पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता, सरकार के मंत्री, विधायकों, सांसदों के साथ सभी जनप्रनिधियों द्वारा सदस्य बनाए जा रहे है। भाजपा की रीति और नीति के साथ भाजपा की विचारधारा को समझाते हुए आमजन को सदस्यता ग्रहण करवाई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles