April 24, 2025, 5:14 pm
spot_imgspot_img

हर घर तिरंगा अभियान: जयपुर में तिरंगा मैराथन में दौड़े स्कूली बच्चे

जयपुर। राजधानी जयपुर में हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को तिरंगा मैराथन का आयोजन जयपुर के अल्बर्ट हॉल जेएलएन मार्ग से का आयोजन किया गया। नगर निगम ग्रेटर की ओर से आयोजित मैराथन में स्कूली बच्चों समेत सैकड़ों की संख्या में लोगों ने पार्टिसिपेट किया। मैराथन मंगलवार सुबह 6.30 बजे शुरू किया गया। इसमें तीन अलग-अलग कैटेगरी रखी गई। पहली कैटेगरी में 21 किलोमीटर के मैराथन का आयोजन हुआ। इसे सुबह 5 बजे रवाना किया गया। दूसरी 10 किमी और तीसरी 5 किमी की कैटेगरी रखी गई। मैराथन अल्बर्ट हॉल के बाहर जेएलएन मार्ग से शुरू होकर जवाहर सर्किल होते हुए उसी जगह पर आकर समाप्त हुआ।

मैराथन में मुख्यमंत्री भजनलाल तिरंगा झंडा लेकर आगे-आगे चले। इस दौरान नगर निगम ग्रेटर जयपुर की महापौर सौम्या गुर्जर और जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा भी मौजूद रहीं। मैराथन के बाद सफाई कर्मचारियों का सम्मान किया गया। इसमें वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर एंकर अंकित खंडेलवाल और नगर निगम ग्रेटर के डिप्टी कमिश्नर ने सभी को जयपुर को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई।

जयपुर शहर सांसद मंजू शर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारी आजादी का प्रतीक है। इसके लिए वीर महापुरुषों ने बलिदान दिए है। आज भी हम लोग इसके लिए जान देने को तैयार रहते हैं। मैं सभी से अपील करती हूं कि देश का हर नागरिक अपने घर पर तिरंगा लगाकर आजादी का जश्न मनाए।

नगर निगम ग्रेटर जयपुर की महापौर सौम्या गुर्जर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हर घर तिरंगा अभियान आरम्भ किया है। यह समस्त देशवासियों को एक करने का प्रयास है। इससे करोड़ों देशवासी जुड़ चुके है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। अभी हाल ही में हमारे खिलाड़ियों ने पेरिस की धरती पर जिस तरह से तिरंगा वहां लहराया। उसे देखकर हमारा सीना गर्व से चौड़ा हो जाता है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान के तहत आज तिरंगा मैराथन को फ्लैग ऑफ किया है। वे बच्चों के साथ में उनका उत्साह बढ़ाने के लिए तिरंगा लेकर उनके साथ भी चले। इस तिरंगा मैराथन से देशवासियों में देशभक्ति का भाव जगेगा।

गौरतलब है कि जयपुर जिला कलेक्टर के आदेश पर मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी ने 4500 बच्चों को मैराथन दौड़ के लिए मंगलवार सुबह 6 बजे अलबर्ट हॉल पर बुलाया। इसके लिए 28 स्कूलों को टारगेट भी दिया गया था कि हर स्कूल से 150 से 200 बच्चे तक लाने हैं। इसमें काफी संख्या में पुलिस के जवानों को भी लगाया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles