March 15, 2025, 1:26 pm
spot_imgspot_img

युवक की पीट-पीट कर हत्या के मामले में महिला सहित चार गिरफ्तार

जयपुर। भांकरोटा थाना पुलिस ने दिनदहाड़े युवक की पीट-पीट कर हत्या करने के मामले में एक महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। हत्या में मृतक की बहन, जीजा और उसके रिश्तेदार शामिल है।

पुलिस के अनुसार हत्या के मामले में सारणों की ढाणी बेगस बगरू निवासी रामलाल (38), सुवालाल (36), कजोड़ (23) और मोनिका (33) पत्नी रामलाल को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि मुकुंदपुरा स्थित बासड़ी रोड पर सोमवार को बिंदायका निवासी गोवर्धन चौधरी (30) की लाश पड़ी मिली। गोवर्धन चौधरी के पीछे कार सवार कुछ लोग पड़े थे। उन्होंने पहले उसकी बाइक को टक्कर मारी।

इसके बाद कार से कुछ लोग बाहर निकले और गोवर्धन के पीछे भागे। बदमाशों की गाड़ी भी इस दौरान क्षतिग्रस्त हो गई। कार से दो महिलाएं और तीन लोग निकले। उन्होंने गोवर्धन का पीछा किया। गेहूं के खेत में उन्होंने गोवर्धन पर ताबड़तोड़ हमला कर उसकी हत्या कर दी और भाग गए। घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (एफएसएल) की टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए बड़ी संख्या में सीसीटीवी फुटेज खंगाले।

17 हजार को लेकर विवाद में बहन ने पति व अन्य के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

पुलिस के अनुसार गोवर्धन चौधरी की अपनी बहन और जीजा से रुपयों को लेकर विवाद हो गया। परिजनों का आरोप था कि मृतक गोवर्धन से उसकी बहन मोनिका व जीजा रामलाल व उनके पक्ष वाले उनकी मर्जी के खिलाफ शादी करने को लेकर नाराज थे।

घटना वाले दिन मृतक गोवर्धन से उसके जीजा व बहन का 30 हजार रुपयों को लेकर विवाद हुआ था जिसमें से घटना वाले दिन 13 हजार आरोपी पक्ष ने प्राप्त भी कर लिए थे। शेष के 17 हजार को लेकर दोनों पक्षो में विवाद बढ़ गया और विवाद के दौरान दोनों पक्षों का झगडा हो गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles