जयपुर। फाइनेंस कंपनी फिनोवा कैपिटल के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए निःशुल्क इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा का वितरण किया गया। फिनोवा कैपिटल की डायरेक्टर सुनीता साहनी ने बताया कि कंपनी ने यह प्रयास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए किया है। इसके तहत हमने 5 महिलाओं को निःशुल्क इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा बांटे हैं। जिससे यह महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाएंगी ऑटो रिक्शा पूर्णतया निःशुल्क है।
इस अवसर पर सौम्या गुर्जर, महापौर जयपुर नगर निगम ग्रेटर ने सभी महिलाओं को ऑटो रिक्शा वितरण के साथ आत्मनिर्भर बनने पर बधाई दी व कंपनी के इस प्रयास का स्वागत किया व कहा की इस प्रकार के प्रयास अन्य सभी कंपनियों को भी करने चाहिए जिससे ज्यादा से ज्यादा महिलाएं आत्मनिर्भर बन पाए।
रिक्शा मिलने के बाद महिलाएं बहुत ही खुश वह उत्साहित नजर आई तो सब ने मिलकर कंपनी की डायरेक्ट सुनीता साहनी व मुख्य अतिथि डॉक्टर सौम्या गुर्जर का हार्दिक का आभार प्रकट किया।