September 21, 2024, 10:54 am
spot_imgspot_img

अध्यात्म-सेवा का अनूठा संगम होगा हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला

जयपुर। आदर्शनगर के दशहरा मैदान में 26 से 30 सितंबर तक जयपुर में चौथी बार हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला आयोजित किया जाएगा। इसमें मठ-मंदिरों एवं सामाजिक संस्थाओं द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों को देखने तथा जुडऩे का अवसर प्राप्त होगा। हिन्दू जीवन पद्धति को दैनिक दिनचर्या का अंग बनाने से वर्तमान की अनेक समस्याओं का समाधान होगा।

इसके लिए हिन्दुत्व के 6 प्रमुख विषयों पर प्रतीकात्मक वंदन कार्यक्रम होंगे। हिन्दू आध्यात्मिक एवं सेवा कांक्लेव की ओर से हिंदुत्व विषय विशेषज्ञों द्वारा मंथन में विकसित, रचनात्मक, सकारात्मक तथा सर्वे भवन्तु सुखिन: के नैरेटिव की ओर समाज को अग्रसित करना है।

नाटिका के माध्यम से मातुश्री अहिल्या बाई होल्कर के समाजोन्मुखी जीवन का चित्रण किया जाएगा। हिंदू संस्कृति के विविधता भरे स्वरूप से समरस भारत – सुरक्षित भारत के निर्माण का संकल्प समरस भारत संगम में होगा। शौर्य मण्डपम में भारत को जानने का अवसर प्राप्त होगा।

मूल्य निर्माण से राष्ट्र निर्माण की यात्रा में बाल- किशोर- युवा प्रेरक कथा- कहानी सुन सकेंगे। इसके लिए आयोजन स्थल पर दादीनानी का घर होगा। वर्तमान पीढ़ी की जिज्ञासा एवं उनके क्यों सम्बन्धी प्रश्नों का उत्तर तथा हिंदुत्व विषयों की वैज्ञानिकता का दृश्यरूप विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी द्वारा किया जाएगा। मेले में चित्रकार विविध भावनाओं का सृजन करेंगे। यहां मूल्यों और संस्कृति का चित्रण होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles