March 12, 2025, 8:58 pm
spot_imgspot_img

जैन धर्मावलंबियों ने मनाया चौथे तीर्थंकर भगवान अभिनन्दन नाथ का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव

जयपुर। जैन धर्मावलंबियों द्वारा जैन धर्म के चौथे तीर्थंकर भगवान अभिनन्दन नाथ का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव रविवार को भक्ति भाव से मनाया गया। इस मौके पर शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में पूजा अर्चना के विशेष आयोजन किए गए। सोमवार, 10 फरवरी को जैन धर्म के पन्द्रहवें तीर्थंकर भगवान धर्म नाथ के जन्म व तप कल्याणक दिवस मनाए जाएंगे।

राजस्थान जैन युवा महासभा के प्रदेश महामंत्री विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि प्रातः मंदिरों में श्री जी के अभिषेक के पश्चात जयकारों के बीच मंत्रोच्चार से विश्व में सुख शांति और समृद्धि की कामना करते हुए शांतिधारा की गई। तत्पश्चात अष्ट द्रव्य से पूजा अर्चना के दौरान भगवान अभिनन्दन नाथ का जन्म व तप कल्याणक श्लोक का सामूहिक रूप से उच्चारण कर जयकारों के साथ अर्घ्य चढाया गया। महाआरती के साथ समापन हुआ।

विनोद जैन के बताए अनुसार मोती सिंह भोमिया का रास्ता स्थित दिगम्बर जैन मंदिर चौबीस महाराज में भगवान अभिनन्दन नाथ का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर अभिषेक, शांतिधारा के बाद मण्डल विधान पर पूजा अर्चना की गई।

दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र पदमपुरा, प्रतापनगर के सैक्टर 8 स्थित श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, प्रतापनगर के गोरधन नगर स्थित वासूपूज्य दिगम्बर जैन मंदिर में विशेष आयोजन किए गए।श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चूलगिरी ,जग्गा की बावड़ी, तारों की कूंट पर सूर्य नगर के श्री शांतिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर, शांतिनाथ जी की खोह सहित अन्य दिगम्बर जैन मंदिरों में भगवान अभिनन्दन नाथ का जन्म व तप कल्याणक दिवस मनाया गया।

उन्होने बताया कि सोमवार, 10 फरवरी को जैन धर्म के पन्द्रहवें तीर्थंकर भगवान धर्म नाथ का जन्म व तप कल्याणक महोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर शहर के दिगम्बर जैन मंदिरों में प्रातः पूजा अर्चना के दौरान कल्याणक अर्घ्य मंत्रोच्चार के साथ चढ़ाएं जाएगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles