September 21, 2024, 10:26 pm
spot_imgspot_img

कन्हैया कुंज में श्रीमद् भागवत कथा के साथ कलश यात्रा का शुभारंभ

जयपुर। गोपालपुरा बाईपास स्थित शक्ति नगर के कन्हैया कुंज में शुक्रवार को कलशयात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। कलश यात्रा में सैकड़ो की संख्या में महिला अपने सिर पर मंगल कलश के साथ पोथी यात्रा में शामिल हुई। कलश यात्रा कथा स्थल से प्रारंभ होकर विभिन्न मार्गो से होती हुई वापस कथा स्थल पहुंची । जहां पर स्थानीय लोगों ने कलश यात्रा में शामिल महिलाओं का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

प्रवक्ता रामकिशन सैनी ने बताया कि आयोजक कैलाश चंद सैनी ने व्यासपीठ की पूजा-अर्चना की। वृंदावन के प्रदीप गौड़ महाराज कथा के महात्म्य का श्रवण कराते कहा कि भागवत भगवान का वांड्मय स्वरूप है। जो भागवत में है वहीं संसार में है। जो भागवत में नहीं है वह कहीं नहीं है। इसी कड़ी में 19 मई को राम जन्मोत्सव के बाद कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा। 23 मई को हवन यज्ञ भंडारे के साथ भागवत कथा की पूर्णाहुति होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles