September 8, 2024, 5:37 am
spot_imgspot_img

पूरे प्रदेश में 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस मनाएगाः युवा मोर्चा अध्यक्ष चेची

जयपुर। लगभग तीन महीने तक चले भारत-पाक कारगिल युद्ध के दौरान, हमारे वीर सैनिकों ने 26 जुलाई 1999 को कारगिल में विजय प्राप्त की। इसके चलते भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओरी से इस वर्ष कारगिल विजय की 25वीं वर्षगांठ मनाने जा रहा हैं।

भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अंकित गुर्जर चेची ने बताया कि कारगिल विजय की 25वीं वर्षगांठ को राजस्थान प्रदेश में भी पूरे उत्साह के साथ मनाए जाएगा। जिसके तहत प्रत्येक विधानसभा स्तर पर कम से कम पांच सौ युवा मशाल लिए जुलूस में सम्मिलित होंगे तथा प्रत्येक जिले में अलग-अलग विधानसभाओं में आयोजित मशाल रैलियों (मशाल जुलूस) में कुल 2 हजार500 मशाल लिए 2 हजार 500 युवा सम्मिलित होंगे।

प्रत्येक मशाल रैलीयां (मशाल जुलूस) प्रतीकात्मक,ऐतिहासिक स्थलों जैसे कारगिल शहीदों,कारगिल वीरों,युद्ध वीरों के घरों या युद्ध स्मारकों से शुरू होंगी। प्रत्येक मशाल जुलूस का समापन एक प्रमुख स्थान पर ’’विजय दीप’’ प्रज्वलित कर किया जाएगा। जो 25 जुलाई की शाम से 26 जुलाई की शाम तक लगातार अखड रूप से 25 घंटे तक प्रज्वलित रहेगा।

चेची ने बताया कि 26 जुलाई की शाम को ’’विजय दीप’’ पर एक सार्वजनिक कार्यक्रम (युवा सम्मेलन/देश भक्ति भजन सध्या/कवि सम्मेलन/सांस्कृतिक कार्यक्रम) आयोजित करना है जिसमें कम से कम 1000 युवा शामिल हो तथा कार्यक्रम में युद्ध वीरों/परिजनों को सम्मानित किया जाएगा और साथ ही ’’विजय दीप’’ पर एक प्रदर्शनी भी कारगिल विजय पर आयोजित की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles