April 17, 2025, 10:27 pm
spot_imgspot_img

भगवान महावीर का 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव गुरुवार को: जयपुर में निकलेगी विशाल शोभायात्रा

जयपुर। जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर, विश्व वंदनीय, पूरे विश्व को जीओ और जीने दो का संदेश देने वाले भगवान महावीर का 2624 वां जन्म कल्याणक महोत्सव गुरुवार, 10 अप्रैल को भक्ति भाव से मनाया जावेगा। इस मौके पर शहर में राजस्थान जैन सभा जयपुर के तत्वावधान में मुख्य आयोजन होगा।

सभा के अध्यक्ष सुभाष चन्द जैन व महामंत्री मनीष बैद ने बताया कि राजस्थान जैन सभा जयपुर के तत्वावधान में गुरुवार को प्रातः 9.30 बजे से रामलीला मैदान में उपाध्याय ऊर्जयन्त सागर महाराज के सानिध्य में धर्म सभा होगी।

महावीर जयंती समारोह के मुख्य समन्वयक अशोक जैन नेता ने बताया कि इस मौके पर झंडारोहण, मंगलाचरण, दीप प्रज्वलन सहित सभा द्वारा प्रकाशित महावीर जयंती स्मारिका के 60 वें अंक का प्रबंध सम्पादक यश कमल अजमेरा के निर्देशन में विमोचन किया जावेगा। धर्म सभा में संतों के मंगल प्रवचन होंगे।श्री जी के अभिषेक होंगे।अन्त में समाज बन्धुओं का सामूहिक वात्सल्य सहभोज रखा गया।

महावीर जयंती समारोह के समन्वयक मुकेश सोगानी एवं मुख्य संयोजक विनोद जैन कोटखावदा ने बताया कि इससे पूर्व प्रातः 7 बजे मनिहारों का रास्ता स्थित महावीर पार्क से मुख्य समन्वयक भानू छाबड़ा एवं मुख्य संयोजक अनिल छाबड़ा के निर्देशन में रामलीला मैदान के लिए विशाल शोभायात्रा निकाली जायेगी। शोभायात्रा में 24 से अधिक ज्ञानवर्धक तथा संदेशात्मक झांकियां शामिल होगी। जिनमें भगवान महावीर के जीवन चरित्र को दर्शाया जावेगा।

कई सामाजिक दृश्यों को दर्शाते हुए भी झांकियां सजाई जाएगी। भगवान रथ में विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। शोभायात्रा चौडा रास्ता, त्रिपालिया बाजार, बड़ी चौपड, जौहरी बाजार, बापू बाजार, न्यू गेट होते हुए प्रातः 9.30 बजे रामलीला मैदान पहुंचकर धर्म सभा में परिवर्तित हो जाएगी। शोभायात्रा मार्ग पर 108 स्वागत द्वार बनाये जाएंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles