April 14, 2025, 6:45 am
spot_imgspot_img

राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर हुए अनेक आयोजन

जयपुर। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ(अंग्रेजी कलेंडर के अनुसार) पर बुधवार को छोटीकाशी के राम और हनुमान मंदिरों में विभिन्न आयोजन हुए। इनमें दीपदान, संगीतमय सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ और संकीर्तन प्रमुख है। शाम को आतिशबाजी भी की गई। चांदपोल स्थित रामचंद्र मंदिर में महंत नरेन्द्र तिवाड़ी के सान्निध्य में ठाकुरजी का अभिषेक कर विशेष श्रृंगार किया गया।

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने विशेष झांकी के दर्शन किए। खोले के हनुमान जी मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ हुए। सेंट्रल पार्क के गेट नंबर 3 पर पौष बड़ा कार्यक्रम हुआ। सुबह भ्रमण करने आए लोगों को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी गई। आदर्श नगर स्थित राम मंदिर में सुंदरकांड पाठ हुए। छोटी चौपड़ स्थित सीताराम मंदिर में महाआरती हुई। ठाकुरजी का विशेष पूजन कर अलौकिक श्रृंगार किया गया।

108 दीपकों से की महाआरती

मुरलीपुरा की ऋषि कॉलोनी स्थित राधा गोविंद मंदिर में कृष्णा शर्मा महाराज के सानिध्य में भजन संध्या, संगीतमय राम नाम संकीर्तन और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया गया। भक्तों ने 108 दीपकों से प्रभु श्री राम की महाआरती की।

विभिन्न जगहों पर हुआ श्रीराम गायत्री मंत्र आहुतियों का आयोजन

अयोध्या में राम मंदिर में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी, गायत्री शक्तिपीठ वाटिका, गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़, मानसरोवर स्थित श्री वेदमाता गायत्री वेदना निवारण केन्द्र सहित अन्य कई प्रज्ञा संस्थानों में श्रीराम गायत्री महामंत्र से आहुतियां प्रदान की गई। गायत्री परिवार राजस्थान के समन्वयक ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि प्रारंभ में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का पूजन किया गया। लोगों को राम जैसा आदर्श जीवन जीने और मर्यादाओं की पालना करने का संकल्प दिलाया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles