September 8, 2024, 10:34 am
spot_imgspot_img

दोस्त की मदद से नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में दोस्त की मदद से एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मिलने के बहाने पड़ोसी युवक उसका अपहरण कर ले गया था। विरोध करने पर नाबालिग से शादी करने का वादा किया। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने मदद करने वाले आरोपित दोस्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस मेन आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

थानाधिकारी राजेश बाफना ने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर की रहने वाली 17 वर्षीय लड़की ने मामला दर्ज करवाया कि पड़ोसी होने के कारण आरोपी से उसकी बातचीत थी। करीब 2 महीने पहले मिलने के बहाने आरोपी पड़ोसी ने उसको बुलाया। मिलने जाने पर आरोपित पड़ोसी ने अपने दोस्त अमान की मदद से उसका अपहरण किया। बहला-फुसलाकर ले जाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर शादी करने का वादा किया।

आरोपित पड़ोसी की करतूत में आरोपित अमान ने मदद की। जैसे-तैसे चुंगल से बच निकलकर नाबालिग पीड़िता घर पहुंची। ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने नाबालिग पीड़िता की शिकायत पर पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल और ब्यान करवाकर मुख्य आरोपी पड़ोसी को गिरफ्तार कर लिया था। मामले में फरार चल रहे मददगार दोस्त अमान को ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles