April 14, 2025, 6:14 am
spot_imgspot_img

गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में मनाया जाएगा नव वर्ष स्नेह मिलन समारोह

जयपुर। पुलिस महानिदेशक उत्कल रंजन साहू ने पुलिस कर्मियों तथा समस्त प्रदेशवासियों को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। साहू ने नव वर्ष की पूर्व संध्या पर अपने शुभकामना संदेश में सभी पुलिसकर्मियों से नए साल में जन सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम के लिए प्रखरता, पूर्ण निष्ठा, लगन व तत्परता से अपना फर्ज निभाते हुए जनता की सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।

साहू ने कहा कि नववर्ष 2025 के अवसर पर मैं राजस्थान पुलिस के जवानों, अधिकारियों और उनके परिजनों सहित सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देता हूँ। हमारी प्रकृति और परम्परा यही रही है कि जीवन में जब भी कुछ नया घटित होता है तो हम अपने योगदान से आने वाले कल को पहले से बेहतर बनाने के लिए सदैव बढ़-चढ़कर प्रयास करते हैं।

पुलिस महानिदेशक ने कहा कि नए साल का आगमन हमारे लिए अधिक सजगता एवं प्रतिबद्धता के साथ देश, प्रदेश और समाज की सेवा के लिए, खुद को समर्पित करने का ऐसा ही सुअवसर है। नए साल में हम सभी इसी भावना के साथ जन सुरक्षा एवं अपराधों की रोकथाम के लिए पूर्ण निष्ठा व लगन से अपना फर्ज निभाते हुए जनता की सेवा का संकल्प लें।

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशासन, कानून एवं व्यवस्था विशाल बंसल ने बताया कि गुरुवार सुबह 10:30 बजे से पुलिस मुख्यालय के मुख्य पोर्च के सामने स्थित लॉन पर नव वर्ष स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय में कार्यरत समस्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी तथा पुलिस मुख्यालय से बाहर जयपुर शहर में कार्यरत समस्त भारतीय पुलिस सेवा तथा राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी शामिल होंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles