April 23, 2025, 9:48 pm
spot_imgspot_img

गोकुलपुरा के सरकारी स्कूल में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ आज

जयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में वेदमूर्ति तपोनिष्ठ पं. श्री राम आचार्य शर्मा एवं माता भगवती देवी शर्मा के सूक्ष्म संरक्षण में शांतिकुंज हरिद्वार में प्रज्जवलित अखण्ड दीपक एवं वंदनीय माताजी के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने पर 25 फरवरी को कालवाड़ रोड झोटवाड़ा के गोकुलपुरा के सरकारी विद्यालय मेंंसुबह नौ से दोपहर दो बजे तक नौ कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। यज्ञ में बच्चों के मानसिक विकास के लिए सरस्वती गायत्री मंत्र से विशेष आहुतियां प्रदान की जाएंगी।

गायत्री परिवार राजस्थान के समन्वयक ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि शांतिकुंज की प्रशिक्षित टोली के माध्यम से होने वाले यज्ञ में आहुति प्रदान कर श्रद्धालु नवीन ऊर्जा, शक्ति, उत्साह, प्रेरणा प्राप्त कर युग ऋषि पं. श्रीराम शर्मा के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में अपना योगदान प्रदान कर सकेंगे। यज्ञ में सभी संस्कार निशुल्क कराए जाएंगे। यज्ञ और संस्कार महोत्सव का समय सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक रहेगा।

करधनी गायत्री महिला मंडल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को यज्ञ के प्रचार के लिए घर घर जाकर पीले चावल बांटे। दूसरे दिन 26 फरवरी को मानसरोवर स्थित वेदना निवारण केन्द्र में सुबह 7 बजे से विश्व कल्याण की कामना के साथ अखंड गायत्री महामंत्र का सामूहिक जप किया जाएगा। शाम पांच बजे राष्ट्र जागरण दीपयज्ञ का आयोजन होगा। तीसरे दिन 27 फरवरी को मानसरोवर स्थित वेदना निवारण केन्द्र में नौ कुंडीय गायत्री यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles