October 19, 2024, 2:06 pm
spot_imgspot_img

सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़ा: मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य में महिला सुरक्षा के प्रति जागरूकता की अभिनव पहल

जयपुर। राज्य सरकार के निर्देश पर प्रदेश में गत 5 अक्टूबर से संचालित ‘सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़े‘ में अब तक प्रदेश के पुलिस थानों से जुड़ी सुरक्षा सखियों के माध्यम से घर-घर कैंपेन चलाते हुए 2 लाख 17 हजार से अधिक महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया है।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) सिविल राइट्स एवं एएचटी मालिनी अग्रवाल ने बताया कि राज्य सरकार एवं पुलिस मुख्यालय महिला सुरक्षा के विषय को लेकर गम्भीर और संवेदनशील है। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गत दिनों समीक्षा बैठक में प्रदेश में गांव-गांव और घर-घर तक विशेष जागरूकता अभियान संचालित करने के निर्देश प्रदान किए थे।

इसी के तहत प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं में स्वयं की सुरक्षा के प्रति जागरूकता तथा उन्हें सुरक्षित वातावरण प्रदान करने के उद्देश्य से यह अभियान सभी जिलों में चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें अब तक प्रदेश के थाना स्तर पर सक्रिय सुरक्षा सखियों के माध्यम से एक लाख 37 हजार से अधिक बालिकाओं और करीब 80 हजार महिलाओं को जागरूक किया जा चुका है। ‘सुरक्षा सखी संवाद पखवाड़े‘ की गतिविधियां 20 अक्टूबर तक निरंतर जारी रहेगी।

सुरक्षा सखियां घर-घर जाकर कर रही व्यक्तिगत सम्पर्क

एडीजी अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में पुलिस आयुक्त, रेंज महानिरीक्षक, जिला पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपायुक्तों की देखरेख में थानों के स्तर पर नियुक्त नोडल अधिकारियों के पर्यवेक्षण में ‘सुरक्षा सखियों द्वारा घर-घर जाकर महिलाओं और बालिकाओं से व्यक्तिगत सम्पर्क करते हुए उन्हें महिला सुरक्षा से सम्बंधित कानूनों के बारे में जानकारी दे रही है। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं से प्राप्त फीडबैक और सुझावों से सम्बंधित थानों को अवगत कराया जाएगा।

सराहनीय कार्य पर सुरक्षा सखियां को मिलेगा रेंज स्तर पर सम्मान

उन्होंने बताया कि प्रदेश में पुलिस आयुक्त, रेंज महानिरीक्षक, जिला पुलिस अधीक्षक और पुलिस उपायुक्त के स्तर पर राजस्थान पुलिस के सोशल मीडिया पर प्लेटफार्म्स पर भी अभियान से जुड़ी गतिविधियों का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस अभियान में प्रत्येक जिले में सराहनीय कार्य करने वाली सुरक्षा सखियों को अभियान की समाप्ति के बाद रेंज स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles