September 8, 2024, 5:59 am
spot_imgspot_img

शनिधाम मंदिर में पौष बड़ा महोत्सवः हजारों लोगों ने पाई पौष बड़ा प्रसादी

जयपुर। छोटी काशी में पौष माह शुरू होते ही अलग-अलग जगहों पर मंदिरों में पौष बडों की धूम मची हुई है। जहां पर भक्तगण प्रसादी लेने के लिए लंबी कतार में अपनी बारी का इंतजार कर रहे है। इसी के चलते राजधानी जयपुर के आकाशवाणी के पास स्थित शनिधाम मंदिर में पौष बड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस पौष बड़ा उत्सव के दौरान शनि मंदिर को रंग -बिरंगी लाईटों से सजाया गया और सुबह शनिदेव महाराज का तेल अभिषेक किया गया। शनि महाराज के लिए फूलों का बंगला सजाया गया और तेल अभिषेक के बाद बाबा को उसमें विराजमान कराया गया। जिसके पश्चात बाबा को पौष बड़ो का भोग अर्पण किया गया। साथ ही हजारों दीपकों से शनि महाराज की महाआरती गई। जिसमें सैकडों श्रृद्धालु शामिल हुए और उनका दर्शन कर आर्शिवाद प्राप्त किया।

मंदिर पुजारी मगन लाल जोशी ने बताया कि उनकी इस मंदिन मे ंसेवा-पूर्जा करने वाली यह उनकी तीसरी पीढ़ी है। जो शनिदेव महाराज की सेवा में लगी हुई है और उनकी तीसरी पीढ़ी यह 42वां पौष बड़ा उत्सव है। उनकी आने वाले पीढी भी इसी सेवा में रहेगी।

मंदिर पुजारी जोशी ने बताया कि शनिधाम मंदिर में पौष बड़ा महोत्सव के दौरान हजारों लोगों को दौना-प्रसादी वितरण की गई और इसके अलावा सैकडों लोगों ने पंगत प्रसादी पाई। इस दौरान शनि महाराज की जयकारों से पूरा मंदिर और एमआई रोड गूंज उठा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles