September 8, 2024, 6:03 am
spot_imgspot_img

भगवान परशु राम सर्किल पर पौष बड़ा महोत्सव आयोजित

जयपुर। समस्त ब्राह्मण समाज की ओर से रविवार, 28 जनवरी को विद्याधरनगर स्थित भगवान परशुराम सर्किल पर पौष बड़ा महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें करीब पांच हजार लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की। इससे पूर्व भगवान परशुराम जी का वेद मंत्रोच्चार के साथ पंडित रामबाबू भारद्वाज के आचार्यत्व में पूजा अर्चना की गई। इसके बाद सामूहिक रूप से संगीतमय सुंदरकांड किया। भगवान परशुराम की प्रतिमा का फूलों से श्रृंगार किया गया। बड़े और हलवे का भोग लगाने के बाद सैंकड़ों दीपकों से महाआरती की गई।

दूधिया रोशनी में शाम पांच बजे से पंगत प्रसादी शुरू हुई जो देर रात रात तक जारी रही। इस मौके पर भजन संध्या और आतिशबाजी भी हुई। सर्वप्रथम संतों को प्रसादी कराई गई। कार्यक्रम समन्वयक विरेन्द्र शर्मा ने बताया कि पौष बड़ा महोत्सव में ब्राह्मण समाज के जन प्रतिनिधि , ब्राह्मण समाज के विभिन्न संगठनों के पधाधिकारी सहित विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य और आम लोग एक जाजम पर प्रसादी ग्रहण की। विशिष्ट अतिथियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। विभिन्न वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज की दशा और दिशा पर चर्चा की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles