जयपुर। सीकर रोड पर रामपुरा-डाबड़ी में श्री पारदेश्वर महादेव धाम में 2600 किलो वजनी पारद शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। उज्जैन से आए महामंडलेश्वर शक्तिपाताचार्य स्वामी नारदानंद महाराजनके सान्निध्य में विभिन्न धार्मिक क्रियाएं संपन्न हुई। पारदेश्वर शिवलिंग के अलावा राम दरबार, श्री अद्र्धनारीश्वर, गायत्री माता, शिव पंचायत, हनुमानजी की मूर्तियों की भी प्राण प्रतिष्ठा की गई। प्रारंभ में प्रतिमाओं का विभिन्न द्रव्यों से अभिषेक किया गया। इसके बाद 11 कुंडीय श्री रुद्र महायज्ञ में हजारों आहुतियां प्रदान की गई।
यज्ञ की पूर्णाहुति विधायक बालमुकुंंदाचार्य ने की। आचार्य याज्ञिक पं. कृष्ण कुमार शास्त्री ने वेद मंत्रोच्चारण किया। राजेश सिंघल, सुरेश गुप्ता एवं अन्य ने महाआरती की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा की। इस मौके पर हनुमान जी, राधा-कृष्ण, भगवान शंकर के अघोरी स्वरूप, शिव विवाह, शिव तांडव नृत्य सहित अन्य जीवंत झांकियां आकर्षण का केन्द्र रही। भंडारे में आसपास के पांच गांवों के ग्रामीणों ने प्रसादी ग्रहण की। नारदानंद महाराज ने रूद्राक्ष का वितरण किया। इस अवसर पर संरक्षक सत्यनारायण अग्रवाल, नरेश सिंघल, अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल, उपाध्यक्ष पवन गोयल, सचिव राजेश सिंघल, कोषाध्यक्ष सुरेश गुप्ता सहित कई श्रद्धालुओं ने सेवाएं दी।