September 8, 2024, 5:48 am
spot_imgspot_img

राज तिलक की करो तैयारी ….15 दिसंबर को आ रहे हैं भगवाधारी….

जयपुर। राजस्थान के 14वें मुख्यमंत्री के तौर पर भजनलाल शर्मा 15 दिसंबर को शपथ लेने जा रहे है। इसके लिए बुधवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा प्रदेश भाजपा के अन्य बड़े नेता सहित पदाधिकारी मौजूद रहे। मनोनीत मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसम्बर सुबह सवा ग्यारह बजे अल्बर्ट हॉल के बाहर होगा। इस शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी शामिल होंगे।

इसके अलावा कार्यक्रम के लिए भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों और उप मुख्यमंत्रियों को निमंत्रण भेजा जा रहा है। इसी दिन दोनों उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और प्रेम चंद बैरवा भी शपथ लेंगे।  15 दिसंबर को ही भजनलाल शर्मा का जन्मदिन भी है। शपथ से पहले भजनलाल गिरिराज महाराज के दर्शन करने के लिए भरतपुर भी जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर प्रदेश भाजपा कार्यालय में बैठक के बाद इस समारोह को लेकर अलग-अलग नेताओं की जिम्मेदारियां तय की गईं।

अल्बर्ट हॉल के बाहर होने वाले समारोह में एक लाख से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। साथ ही अब नई सरकार के स्वरूप पर चर्चाएं चल रही हैं। वहीं, विधायकों ने मंत्री बनने के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं। हालांकि मंत्रिमंडल का शुरुआती स्वरूप कैसा होगा, इसको लेकर अलग-अलग कयास हैं।


भजनलाल शर्मा और उनके परिवार को सरकारी गेस्ट हाउस में किया शिफ्ट


प्रदेश के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज होने वाले भजनलाल शर्मा की सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। जहां सुरक्षा कारणों के चलते भजनलाल शर्मा और उनके परिवार को उनके फ्लैट से चंबल पावर हाउस के सरकारी गेस्ट हाउस में शिफ्ट किया गया है। जहां कड़े सुरक्षा इंतजाम के साथ उन्हें रखा गया है। सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री आवास में शिफ्ट होने तक भजनलाल शर्मा और उनका परिवार इसी गेस्ट हाउस में रहेंगे। 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह के बाद भजनलाल शर्मा सिविल लाइन्स स्थित सीएम आवास में शिफ्ट होंगे। इससे पहले बुधवार सुबह भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में सांगा बाबा मंदिर के दर्शन किए। यहां से वह प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे। जहां उनका फूल-मालाओं के साथ स्वागत किया गया। 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles