February 4, 2025, 12:17 pm
spot_imgspot_img

झूले की पालकी में बैठ नगर भ्रमण को निकले साईं बाबा, जगह-जगह हुआ पुष्प वर्षा से स्वागत

जयपुर। बापूनगर-मोती पार्क स्थित श्री साईं धाम के 19वें स्थापना दिवस पर शनिवार सुबह कांकड़ आरती व हवन के साथ साईं पालकी महोत्सव की शुरुआत हुई। इस बीच दोपहर में भजन संध्या का आयोजन हुआ। वहीं महाआरती की गई। हाथी,घोड़े, ऊंट और शाही लवाजमे के साथ झूले की विराजमान कर साई बाबा को नगर भ्रमण कराया गया। इस महोत्सव के दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा की गई।

आयोजक संजीव शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष में साईं बाबा का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। इसके चलते पूरे मंदिर प्रांगण को फूलों से सजाया गया है। साथ ही शनिवार शाम को झूले की पालकी में साईं बाबा को विराजमान कर बैंड बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया। इस पालकी शोभायात्रा में भक्त नाचते हुए चलेे। इस दौरान शोभायात्रा का जगह-जगह कर पुष्प वर्षा की गई। लोगों ने दीपकों से आरती उतारी।

पालकी यात्रा बापू नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः साईं मंदिर पहुंची और देर रात 10 बजे शेज आरती हुई। इससे पहले सुबह साईं बाबा मंगल स्रान के बाद काकड़ आरती की गई। इसके बाद सामूहिक हवन शुरू हुआ, भक्तों ने यज्ञ में आहुतियां अर्पित की और इसके बाद भजन संध्या का आयोजन हुआ। इस दौरान प्रज्ञा शर्मा ,अजय दीक्षित, पारूल शर्मा, सुधा अवस्थी, पूजा, अक्षत शर्मा, अनुज जैन, रविन्द्र शर्मा, अरुण, पंकज शर्मा, प्रमोद शर्मा, रामसिंह और अभष शुल्क सहित अन्य लोग शामिल रहे।

दो घंटे तक होगा पादुका पूजन

आयोजन से जुड़ी श्वेता शर्मा ने बताया कि महोत्सव के दौरान दो फरवरी(बसंत पंचमी)की सुबह 9 बजे से पादुका पूजन होगा। पूजा-अर्चना दो घंटे तक चलेगी। साथ ही बाबा को 56 भोग अर्पित किए जाएगे। इसके अलावा एक मेडिकल का आयोजन भी जाएगा। जिसमें विशिष्ठ चिकित्सकों की टीम की ओर से कैंप में पधारे लोगों का जांच परीक्षण भी किया जाएगा।

साथ ही कई जांच भी निशुल्क की जाएगी। वहीं मध्यान्ह आरती के बाद भंडारा प्रसादी शुरू होगी। जिसमें हजारों की संख्या में भक्त पंगत में बैठकर प्रसादी पाएंगे। इस बीच साई भक्ति संध्या का आयोजन भी होगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles