September 8, 2024, 5:41 am
spot_imgspot_img

वेदमाता वेदना निवारण केंद्र में विद्यालय का शुभारंभ

जयपुर। शिक्षा के साथ विद्या का ज्ञान करवाने के लिए गायत्री परिवार ने शिक्षा आंदोलन के अंतर्गत मंगलवार को किरण पथ मानसरोवर स्थित श्री वेदमाता गायत्री वेदना निवारण केन्द्र में मां भगवती उच्च प्राथमिक विद्यालय का शुभारंभ हुआ। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने फीता काटकर विद्यालय का उद्घाटन किया। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आए शक्तिपीठ प्रकोष्ठ के प्रभारी योगेन्द्र गिरी, गायत्री परिवार राजस्थान जोन के प्रभारी गौरी शंकर सैनी, पूर्व आईएएस दीपक नंदी एवं अन्य ने मदन दिलावर का साफा और दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया।

इस मौके पर मदन दिलावर ने कहा कि गायत्री परिवार मनुष्य में देवत्व और धरती पर स्वर्ग के अवतरण के लिए कार्य कर रहा है। मानव मात्र को सन्मार्ग पर चलाने के लिए अनेक कार्यक्रम कर रहे हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों को मानसून में अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि इस बार गर्मी में तापमान का 50 डिग्री से पार चले जाना खतरनाक संकेत है। तापमान को कम करने की कोई मशीन नहीं है। केवल पेड़ लगाकर ही धरती का तापमान कम किया जा सकता है।

शिक्षा मंत्री ने विद्यालय के सभी बच्चों को स्कूल बैग प्रदान किए। कार्यक्रम का शुभारंभ वेदमाता गायत्री और गुरु सत्ता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन के साथ हुआ। गायत्री कचोलिया, दिनेश आचार्य और दिनेश मराठा ने गुरु वंदना की संगीतमयी प्रस्तुति दी। विद्यालय के उद्घाटन के उद्घाटन सत्र में उपस्थित बच्चों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया था। बच्चों की शिक्षा का व्यय वहन करने वाले भामाशाहों का पुष्प वर्षा कर सम्मान किया गया।

गुरुकुल पंरपरा पुन: शुरू करने की जरुरत- गिरी:

अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार से आए शक्तिपीठ प्रकोष्ठ के प्रभारी योगेन्द्र गिरी ने इस मौके पर कहा कि आज देश में गुरुकुल पंरपरा पुन: शुरू करने की जरुरत है। गायत्री परिवार की सभी शक्तिपीठों में संस्कारशाला खोल कर भी यह कार्य किया जा सकता है। गायत्री परिवार राजस्थान जोन के प्रभारी गौरी शंकर सैनी ने कहा कि इस समय अज्ञानता का संकट है। अज्ञानता के कारण ही पर्यावरण का नुकसान हुआ है। यह ज्ञान यज्ञ से ही दूर होगा। गुरुदेव के साहित्य में सभी ज्ञान का सार है। हमारी जिम्मेदारी है कि इस ज्ञान को घर-घर तक पहुंचाए। ज्ञान यज्ञ से स्वार्थ पर नियंत्रण किया जा सकता है।

प्रार्थना सभा में सुनाएंगे कहानी:

गायत्री परिवार राजस्थान के जोन समन्वयक ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि मां भगवती उच्च प्राथमिक विद्यालय में अनाथ और अत्यंत गरीब परिवारों के बच्चों को निशुल्क शिक्षा और संस्कार दिए जाएंगे। बच्चों की फीस, बैग, ड्रेस, स्टेशनरी, खेल सामग्री सहित जरुरत के सामान का खर्च गायत्री परिवार उठाएगा। यहां पढऩे वाले बच्चे हवन भी करेंगे। गायत्री मंत्र के साथ पढ़ाई शुरू होगी। प्रार्थना सभा में प्रेरक कहानी या सत्य घटना सुनाई जाएगी। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक गतिविधियां संचालित की जाएंगी ।

विद्यालय के उद्घाटन में ये रहे उपस्थित:

विद्यालय के उद्घाटन समारोह में शांतिकुंज से आए मोहन लाल गौत्तम, मुख्य सहायक ट्रस्टी राजस्थान टी आर शर्मा, शांतिकुंज प्रतिनिधि आर डी गुप्ता, शिक्षा समिति के अध्यक्ष केदार शर्मा, ट्रस्टी डॉ. प्रशांत शर्मा, ट्रस्टी सतीश शर्मा, शिक्षा समिति सचिव अशोक गोयल, स्थानीय पार्षद आशीष शर्मा, जयपुर उप जोन समन्वयक सुशील शर्मा, गायत्री शक्तिपीठ ब्रह्मपुरी के व्यवस्थापक सोहन लाल शर्मा, सहायक व्यवस्थापक मणिशंकर चौधरी, गायत्री शक्तिपीठ कालवाड़ के मुख्य ट्रस्टी धर्म सिंह राजावत, नेतराम शर्मा, संतोष कुमार शर्मा, भोजराज पारीक सहित सैंकड़ों की संख्या में गायत्री परिजन उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles