April 24, 2025, 1:29 am
spot_imgspot_img

पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती परीक्षा 13 जुलाई को

जयपुर। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा शनिवार, 13 जुलाई 2024 को पर्यवेक्षक (महिला) सीधी भर्ती परीक्षा-2024 का आयोजन होगा। भर्ती परीक्षा का आयोजन प्रातः 10 बजे से दोपहर 01 बजे तक जयपुर शहर के 11 केंद्रों पर होगा। जिसमें कुल 2 हजार 506 अभ्यर्थी अपनी किस्मत आजमाएंगे।

जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि परीक्षा के सुचारू एवं सफल संचालन के लिये कलेक्ट्रेट के कमरा नंबर 116 में एक नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका संचालन 11 जुलाई से 13 जुलाई,2024 तक किया जाएगा। नियंत्रण कक्षा 11 जुलाई एवं 12 जुलाई को प्रातः 9ः30 बजे से सांय 6 बजे तक कार्य करेगा। वहीं 13 जुलाई को प्रातः 7 बजे से परीक्षा समाप्ति उपरान्त परीक्षा नियंत्रण कक्ष से संबंधित समस्त कार्य पूर्ण होने तक कार्य करेगा।

उन्होंने बताया कि जयपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों के लिए नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नम्बर 0141-2206699 रहेगा। उक्त नियंत्रण कक्ष पर जयपुर में स्थापित किये गए परीक्षा केंद्रों से संबंधित जानकारियां प्रदान की जाएगी एवं जयपुर स्थित परीक्षा केन्द्रों के संबंध में ही शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि परीक्षा के आयोजन के लिए पुलिस, नगर निगम, यातायात पुलिस, शिक्षा विभाग, चिकित्सा विभाग, नागरिक सुरक्षा विभाग, विद्युत विभाग, रोडवेज, जेसीटीसीएल सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles