April 24, 2025, 7:22 am
spot_imgspot_img

बंधक बनाकर युवती से दुष्कर्म

जयपुर। गलता गेट थाना इलाके में एक युवती को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक शादी करने का झांसा देकर उसे घर से भगा ले गया था, जबकि वह पहले से शादीशुदा था। आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर देह शोषण किया। मामले की जांच एसीपी रामगंज सुरेन्द्र सिंह कर रहे हैं।

पुलिस के अनुसार गलतागेट निवासी 19 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि करीब एक महीने पहले उसकी मुलाकात मध्यप्रदेश निवासी रुपेश सोनी (32) से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उससे दोस्ती कर ली और फिर शादी करने के लिए उसे प्रपोज किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 11 फरवरी को आरोपी रुपेश सोनी शादी करने का झांसा देकर उसे घर से भगा ले गया। आरोपी ने जगतपुरा में किराए के मकान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। काम पर जाने के दौरान उसे मकान के अंदर लॉक कर जाता था। आरोपी रुपेश ने शादी का झांसा देकर 8-9 दिन मकान में बंधक बनाकर उसका देह शोषण किया। जब उसे आरोपी के पहले से शादीशुदा होने की बात पता चली तो मौका मिलने पर वह भाग निकली।

महिला डॉक्टर से छेड़छाड़, पुलिस जुटी आरोपी की तलाश में

शिप्रापथ थाना इलाके में एक बदमाश ने महिला डॉक्टर से छेड़छाड करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार वैशाली नगर निवासी 32 वर्षीय पीडिता ने शिकायत में बताया कि वह अपने अपने दोस्त के साथ एक पार्टी में गई थी। वहां पर उसके दोस्त ने पुनीत खत्री से मिलवाया था। इसके बाद आरोपी ने उसके दोस्त ने नंबर ले लिए और उसे कॉल करने लगा। आरोपी घर से अस्पताल आने-जाने के दौरान उसका पीछा करने लगा। फोन पर उसने उस पर दोस्ती के लिए दबाव बनाया।

इस पर उसने पुनीत खत्री को ऐसा न करने कोकहा। इस पर आरोपी ने कुछ दिन तक उसका पीछा करना छोड़ दिया। 22 फरवरी को पीडित अस्पताल पहुंची तो आरोपी भी वहां पर पहुंच गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी वहां से भाग निकला। इस पर पीड़ित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। मामले की जांच एसआई नरेंद्र सिंह कर रहे है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles