जयपुर। सुभाष चौक स्थित बेटी की आवाज फाउंडेशन कार्यालय पर गुरुवार को संस्था की राष्ट्रीय अध्यक्ष कमला जायसवाल का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारियों ने कमला जायसवाल को माल्या अर्पण कर उनका स्वागत किया और केक कटवा कर उनकी लंबी उम्र की मंगल कामना की।
इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष अहसान खान व राष्ट्रीय महामंत्री सोनम जायसवाल,जिला अध्यक्ष फूली शर्मा ,नेहा वर्मा,दीपा जायसवाल संतोष राठौड़, पायल जायसवाल, रेखा जैन,फूला देवी, कमलेश कुमार,नीतू देवी, मनमोहन प्रजापति, संजय शर्मा, व अन्य पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।