September 8, 2024, 6:03 am
spot_imgspot_img

जानलेवा हमला करने के लिए जेल में बंदी कर रहा था लोहे की पत्ती पर धार

जयपुर। लाल कोठी थाना इलाके में स्थित केन्द्रीय कारागार में एक बंदी किसी पर जानलेवा हमला करने के लिए लोहे की पत्ती से धार करने का मामला सामने आया है। इस संबंध में जेल में तैनात एक प्रहरी ने कैदी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज कराया है। प्रहरी ने बताया कि वह रोज की तरह वार्ड नंबर एक के पास गश्त कर रहा था। इस दौरान वार्ड एक के पास बने शौचालय के नजदीक कैदी वसीम एक लोहे की पत्ती पर पत्थर से धार लगा रहा था। इस पर उससे पूछताछ की गई। उसने जवाब नहीं दिया। इससे किसी की जान को खतरा हो सकता है। इसे देखते हुए कैदी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

केन्द्रीय कारागार में तैनात उप कारापाल सुगन सिंह ने बताया कि जेल प्रहरी राजवीर सिंह वार्ड एक के पास पहरा दे रहा था। इसी दौरान वार्ड एक के पास बने शौचालय के नजदीक शक्ति कॉलोनी आमागढ़ ट्रांसपोर्ट नगर का रहने वाला कैदी वसीम बैठा था। आरोपी शौचालय के पास एक लोहे की पत्ती पर पत्थर से धार लगा रहा था। आरोपित बंदी वसीम से जब लोहे की पत्ती पर धार लगाने का कारण पूछा तो आरोपी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इस पर आरोपी वसीम के खिलाफ थाने में प्रिजनर एक्ट के तहत मामला दर्ज करवाया गया है।

पुलिस ने सम्भावना जताई है कि आरोपित वसीम किसी पर हमला करने का प्लान बना रहा था। इसीलिए उसने कैंटीन की रसोई में रखी लोहे की पत्ती को पहले चुराया और फिर उसे लेकर शौचालक के पास में धार लगाने लगा। आरोपी वसीम वारदात से पहले पकड़ा गया, वरना वह किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकता था। आरोपी के पकड़े जाने के बाद उसे अलग बैरक में शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस इस मामले की जांच पडताल क रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles