जयपुर। मुरलीपुरा स्कीम स्थित श्री राम हनुमान मंदिर में श्रीराम नवमी उत्सव धूमधाम से मनाया गया। सुबह भगवान श्रीराम का मंत्रोच्चार के साथ पंचामृत अभिषेक किया गया। दोपहर को 12 बजे भगवान की आरती हुई। शाम को गाजेबाजे के साथ भगवान श्री राम की शोभायात्रा निकाली गई।
मुरलीपुरा स्कीम की विभिन्न गलियों से होते हुए शोभायात्रा मुख्य सर्किल पहुंची। श्रद्धालु पूरी यात्रा में भगवान के भजनों पर नाचते-गाते चल रहे थे। आयोजन से जुड़े महेश मित्तल ने बताया कि शोभायात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।